फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Sisodia's media advisor steal home, accessories and jewelery blown official note pad and letter

सिसोदिया के मीडिया सलाहकार के घर चोरी, सामान व जेवरात की जगह उड़ाए सरकारी दस्तावेज

Wed, 20 Jul 2016 08:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 20 Jul 2016 08:51 AM IST
विज्ञापन
Sisodia's media advisor steal home, accessories and jewelery blown official note pad and letter
मनीष सिसोदिया

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के मीडिया सलाहकार अरुणोदय प्रकाश के घर में चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने घर में रखे महंगे व इलेक्ट्रॉनिक सामान को हाथ भी नहीं लगाया, वे केवल सरकारी नोट पैड, कागजात व अधिकारिक पत्रों को चुराकर ले गए। 

विज्ञापन


मालवीय नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। दक्षिण जिले की अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नूपुर प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई और जांच के लिए एक विशेष टीम बनाई गई है। 
विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार अरुणोदय प्रकाश के-74 बी, शेख सराय-2 मालवीय नगर में रहते हैं। वे सरकारी काम में व्यस्तता के
कारण दो दिन बाद 18 जुलाई की रात करीब सवा आठ बजे अपने घर पहुंचे थे। 

उन्होंने देखा कि घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और अंदर पूरा सामान बिखरा हुआ था। दराजें खुली हुई थीं और सामान जमीन पर बिखरा पड़ा हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महंगा सामान नहीं सरकारी कागजात चुराने आए थे चोर

Sisodia's media advisor steal home, accessories and jewelery blown official note pad and letter
मनीष सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला

घर में लैपटॉप, मोबाइल फोन, जेबीएल स्पीकर आदि महंगा व इलेक्ट्रॉनिक सामान अपनी जगह पर रखा हुआ था। घर से नोट पैड, ऑफिशियली नोटिंग, नोटिफिकेशन और ऑफिशल लैटर व ऑफिस से जुड़े अन्य कागजात गायब थे। 

अरुणोदय ने अपनी शिकायत में कहा है कि घर में जिस तरह से सामान चोरी हुआ है, उससे लगता है कि चोर घर से महंगा सामान नहीं बल्कि सरकारी कागजात चुराने आए थे। सूचना के बाद जिले की क्राइम मोबाइल टीम को मौके पर बुलाया गया।

मालवीय नगर थाना पुलिस ने चोरी और घर में घुसने का मामला दर्ज कर लिया है। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। हालांकि मंगलवार शाम तक चोरों के बारे में पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed