फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Simply manipulating student, younger brother beaten

बस में छात्रा से छेड़छाड़, छोटे भाई को पीटा

Sun, 29 Jun 2014 12:26 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 29 Jun 2014 12:26 AM IST
विज्ञापन
Simply manipulating student, younger brother beaten

कोचिंग से ट्यूशन पढ़कर मोदीनगर से खिंदौड़ा गांव लौट रही इंटर की छात्रा से बस में सवार गांव के ही दो मनचलों ने छेड़छाड़ की। छात्रा और उसके छोटे भाई ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने बहन-भाई से मारपीट भी की।

विज्ञापन


पीड़िता के पिता की ओर से थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने दोनों मनचलों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी गांव के ही रहने वाले हैं।

गांव खिंदौड़ा निवासी इंटरमीडिएट की छात्रा मोदीनगर स्थित एक कोचिंग सेंटर में ट्यूशन पढ़ने जाती है। छात्रा रोजाना बस से आवागमन करती है। उसके साथ ही छोटा भाई भी जाता है।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर छात्रा अपने भाई के साथ रोडवेज बस में सवार होकर मोदीनगर से गांव की ओर जा रही थी। इसी बस में गांव के ही हिमांशु त्यागी और कन्नू त्यागी भी सवार थे। छात्रा का आरोप है कि दोनों ने उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने और छोटे भाई ने विरोध किया तो भाई-बहन दोनों की पिटाई कर दी। इसी दौरान छात्रा का बड़ा चचेरा भाई वहां पहुंचा, जिसे देखकर मनचले भाग निकले। निवाड़ी थानाध्यक्ष ने बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर पर दोनों आरोपी छात्रों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed