फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Shot dead in revenge for jewelers, jewelers kept their shops closed

रंजिश में ज्वेलर की गोली मारकर हत्या, ज्वेलर्स ने दुकानें रखीं बंद 

Fri, 22 Jul 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 22 Jul 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Shot dead in revenge for jewelers, jewelers kept their shops closed
Murder

छोटी कन्या पाठशाला के नजदीक बृहस्पतिवार सुबह रंजिश को लेकर ज्वेलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन


अभियुक्त की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दादरी के ज्वेलर्स ने दुकानें बंद रखीं। दादरी पुलिस ने चार के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस के अनुसार, खारी कुआं निवासी रूपचंद की छोटी कन्या पाठशाला के पास व बेटे अरुण कुमार की जारचा रोड पर जेवर की दुकान है। 
विज्ञापन


करीब छह माह पहले अरुण की बाइक पड़ोसी सूरज की बाइक से टच हो गई थी, जिसे लेकर कहासुनी के बाद समझौता हो गया था। आरोप है कि बृहस्पतिवार सुबह अरुण घर से घूमने के लिए निकला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच घर से कुछ ही दूरी पर सूरज ने तीन साथियों के साथ मिलकर उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। दो गोली अरुण के सिर व दो सीने में लगीं जिससे उसकी मौत हो गई। 


आसपास मची भगदड़ का फायदा उठाकर आरोपी फरार हो गए। पिता ने सूरज सहित चार के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है जबकि अन्य की तलाश में छापेमारी की जा रही है। 

पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुराग सिंह का कहना है कि दो टीमें हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए लगी हैं। जल्द ही अभियुक्तों को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed