दुकान पर सामान लेने आई मासूम से रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली एनसीआर में महिला अपराध और रेप की घटनाओं का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। पुलिस एक मामले को सुलझाने में जुटती है कि दूसरा मामला सामने आ जाता है।
एक बार फिर एक चार साल की मासूम के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। बच्ची के साथ रेप की घटना का खुलासा होने से हर तरफ हड़कंप मचा हुआ है।
बच्ची की मां ने पुलिस को इस बारे में सूचना दी और बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया।
दुकान से सामान लेने गई थी
बच्ची के साथ रेप की ये घटना उस वक्त हुई जब वह घर के पास ही एक दुकान से सामान लेने गई हुई थी।
मासूम को अकेली देखकर आरोपी दुकानदार ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के साथ शर्मनाक हरकत करने वाला दुकानदार मौके से फरार हो गया।
काफी देर तक जब बच्ची घर नहीं पहुंची तो उसकी मां ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। बच्ची को खोजते हुए वह दुकान में पहुंची तो वहां उसे खून से लथपथ पाया।
फरीदाबाद का है मामला
रेप का यह मामला फरीदाबाद के थाना सूरजकुंड क्षेत्र का है। आरोपी लकड़पुर के शिव दुर्गा विहार का निवासी है। घटना का पता लगने पर बच्ची की मां ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस के मुताबिक घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।