{"_id":"5878ed4e4f1c1bb94aba7cc1","slug":"shopkeeper-beating-cigratte-gurugram-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":" सिगरेट न देने पर दुकानदार को मिले लात घूसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिगरेट न देने पर दुकानदार को मिले लात घूसे
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Sat, 14 Jan 2017 03:09 AM IST
विज्ञापन
कंधे से गिरते ही बंदूक से हुआ फायर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिगरेट न देना दुकानदार को महंगा पड़ा। शहर के एमजी रोड पर एक दुकान चलाने वाले इस दुकानदार को दो युवकों ने बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया। उसकी गलती सिर्फ यही थी कि उसने युवकों को सिगरेट नहीं दी।
विज्ञापन
इस पर युवकों ने अपना आपा खो दिया और उसकी पिटाई कर डाली। आसपास के लोगों ने किसी तरह दुकानदार को बचाया। खून से लथपथ दुकानदार को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दिल्ली-महरोली रोड पर सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन के नजदीक स्थित ब्रिस्टल होटल के सामने बिहार निवासी वीरेंद्र सिंह व उसका भाई नागेंद्र बीड़ी-सिगरेट का खोखा लगाकर परिवार चलाते हैं। वीरेंद्र ने बताया कि बीते दिनों शाम करीब 7:30 बजे वह अपने भाई के खोखे पर था।
विज्ञापन
उसका भाई नागेंद्र पास में ही एक दुकान पर चाय पीने गया था। इसी बीच एक कार में सवार होकर 5-6 युवक वहां आए। उनमें से दो युवकों ने वीरेंद्र से सिगरेट मांगी। उसने उन्हें सिगरेट दे दी। युवकों ने कहा कि सिगरेट का पूरा पैकेट चाहिए। दुकानदार ने उन्हें पैकेट नहीं होने की बात कही।
आरोप है कि इतनी सी बात पर ही उसे उन्होंने पीटना शुरू कर दिया। शोरशराबा सुनकर उसका भाई नागेंद्र व अन्य लोग दौड़े और बीचबचाव कर उसे छुड़वाया। घायलावस्था में वीरेंद्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे सफदरजंग रेफर कर दिया।
जांच अधिकारी वीरेंद्र ने बताया कि मारपीट करने वाले आरोपी ओम प्रकाश को ग्वाल पहाड़ी के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि दूसरे साथी हरि सिंह उर्फ मंटू की तलाश जारी है।