फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   shooter send jail in honey trap case in gurugram

हनी ट्रैप मामले में शूटर को भेजा जेल,  प्रेमिका की तलाश में दिल्ली, चंड़ीगढ और पंचकूला में छापेमारी

Wed, 03 May 2017 05:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Wed, 03 May 2017 05:34 PM IST
विज्ञापन
shooter send jail in honey trap case in gurugram

हनी ट्रैप मामले में पुलिस ने रिमांड पर लिए गए शूटर से घटनास्थल की निशानदेही कराई। साथ ही वारदात में शामिल रहे उनके अन्य साथियों के ठिकानों के बारे में भी पूछताछ की गई। पुलिस ने इस दौरान उसके द्वारा बताए गए पतों पर छापेमारी की। लेकिन पुलिस को आरोपियों का कोई सुराग हाथ नहीं लग सका।

विज्ञापन


नई दिल्ली अलीपुर निवासी राहुल उर्फ रिंकू की हनी ट्रैप के जरिये 14 मार्च को गुरु ग्राम के आईटीएम कालेज के पास बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में दुश्मनी का बदला लेने के लिए झज्जर के गांव रेवाड़ी खेड़ा निवासी विकास दलाल ने अपनी गर्लफ्रेंड टिकमा का सहारा लिया था।
विज्ञापन


टिकमा हिमाचल के जिला हमीरपुर की रहने वाली है। राहुल की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किए गए झज्जर जिले के गांव छुड़ानी निवासी अंशुल को पुलिस हिमाचल की जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गुरुग्राम लेकर आई थी, जिसके बाद पूरे घटनाक्रम व इस वारदात को अंजाम देने में शामिल रहे आरोपियों को खुलासा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद पुलिस रोहतक जिले के गांव इस्माइला निवासी दीपक उर्फ धौला को गिरफ्तार किया था। उसे दो दिन के रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस ने उसे घटनास्थल पर लेकर गई तथा घटनाक्रम का पूरा खाका खींचा। किस शूटर ने कहां खड़े होकर राहुल पर गोली चलाई थी और वारदात के बाद वह और उसके साथी किस दिशा से कहां फरार हुए थे।
 
पुलिस को पूछताछ में पता चला कि विकास की गर्लफे्रं ड टिकमा चंडीगढ़ में रह रही थी। उसके मां-बाप नहीं हैं। ऐसे में पुलिस ने उसके चंड़ीगढ़ और हमीरपुर वाले पतों पर उसकी तलाश की। लेकिन वह नहीं मिली।


वहीं विकास की तलाश के लिए दिल्ली और पंचकूला में कई ठिकानों पर पुलिस टीम ने दबिश दी, लेकिन पुलिस के हाथ खाली रहे। सीआई पालम विहार प्रभारी सज्जन दलाल ने बताया कि बुधवार को आरोपी दीपक की रिमांड खत्म होने पर उसे अदालत में पेश किया गया। जहां उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed