फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Shiv sena tries to attack on Pak artist

शिवसेना ने की पाक कलाकारों पर हमले की कोशिश

Mon, 24 Mar 2014 04:32 AM IST
Updated Mon, 24 Mar 2014 04:32 AM IST
विज्ञापन
Shiv sena tries to attack on Pak artist

दिल्ली प्रदेश शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने रविवार को इंदिरा गांधी कला केंद्र में आयोजित सूफी कार्यक्रम में पाकिस्तान के कलाकारों का विरोध किया।

विज्ञापन


कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे। कार्यकर्ताओं ने कला केंद्र में घुसने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षा के भारी इंतजाम होने के चलते उन्हें बाहर ही रोक दिया गया।
विज्ञापन


संसद मार्ग थाना पुलिस ने 17 शिव सैनिकों को उनके नेताओं के साथ हिरासत में लिया। हालांकि देर रात उन्हें छोड़ दिया गया।

क्या कहा पा‌क कलाकरों ने?

Shiv sena tries to attack on Pak artist

कार्यक्रम में पाकिस्तान की गायिका ताज मस्तानी व गायक तुफैल संजरानी ने शिरकत की थी।

शिव सेना के दिल्ली प्रदेश उपप्रमुख मंगत राम मुंडे ने कहा कि पाकिस्तान हमारे देश के साथ दुश्मनी कर रहा है और हमारी सरकार संगीत व खेल कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है।

खेल और संगीत दोस्तों के बीच होती है, दुश्मनों के बीच नहीं। उन्होंने कहा कि जब तक पाकिस्तान का रवैया नहीं सुधरेगा, हम कोई कार्यक्रम नहीं होने देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed