{"_id":"1704cc5dff2fcf4a068b3ebd4af83553","slug":"sheetla-colony-murder-police-are-saving-suspects","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीतला कॉलोनी मर्डर: आरोपियों को बचा रही है पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शीतला कॉलोनी मर्डर: आरोपियों को बचा रही है पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 21 Mar 2014 06:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव के शीतला कॉलोनी में 11 वर्षीय बच्चे की गला घोंटकर हुई सनसनीखेज घटना में मृतक के परिजन पुलिस कार्रवाई से नाराज है।
विज्ञापन
उनके अनुसार इस वारदात में आरोपी ने अपने कई साथियों का नाम लिया था जिन्हें पुलिस छिपा रही है। परिजनों ने पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखते हुए इसकी शिकायत की है जिसमें मामले की निष्पक्षता से जांच कराने की मांग की है। इस संबंध में सेक्टर पांच थाना पुलिस ने आरोपी अभिषेक (18) को मुख्य अभियुक्त बनाते हुए मामले की तफ्तीश कर रही है।
नींद की गोली खिलाकर किया रेप और बनाया MMS
विज्ञापन
शीतला कॉलोनी से गायब हुए 11 वर्षीय अभिषेक को लेकर उसके दोस्त अभिषेक (18) के खुलासे के बाद उस समय सनसनी फैल गई जब उसने बताया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर बच्चे की गला घोंटकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
इस खुलासे के बाद पुलिस ने देररात ही बच्चे का शव पास में खाली पड़े प्लॉट से बरामद कर लिया। इस मामले में पुलिस ने अभिषेक को आरोपी बनाते हुए गिरफ्तार कर लिया था।
एक और निर्भया कांड! चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़
हालांकि पुलिस कस्टडी में आरोपी के अपने कई साथियों के नामों का खुलासा करने के बाद मृतक के परिजन थाने पहुंच गए और उन्होंने पुलिस ने अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार करने की बात कही थी। लेकिन पुलिस की तरफ से एकमात्र अभिषेक को ही आरोपी बनाए जाने के बाद मृतक अभिषेक के परिजन पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट नजर नहीं आए है।
शुक्रवार को इस संबंध में परिजनों ने पुलिस कमिश्नर आलोक मित्तल ने मिलने पहुंचे और इस केस में पूरी निष्पक्षता से जांच करने की मांग की है। हालांकि इस मामले में पुलिस का कहना है कि मामले को पूरी निष्पक्षता से जांचा जा रहा है।