फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Shameful: gangrape after clothes beating women of Uzbekistan

दिल्ली: उज्बेकिस्तान की महिला की पिटाई के बाद गैंगरेप, कपड़े फाड़े

Fri, 17 Mar 2017 10:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 17 Mar 2017 10:27 AM IST
विज्ञापन
Shameful: gangrape after clothes beating women of Uzbekistan
दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

उज्बेकिस्तान की महिला के साथ पांच लोगों ने गैंगरेप करने के पहले उसकी पिटाई की और कपड़े फाड़ डाले। इसके बाद वह बेहोश हो गई। पीड़िता का कहना है कि उसने घटना के समय इसकी शिकायत डर और सदमे की वजह से नहीं की। 

विज्ञापन


दक्षिण जिले के वसंतकुंज इलाके में उज्बेकिस्तान की महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि एक जानकार दोस्त ने अपने चार साथियों के साथ पहले उसकी बेरहमी से पिटाई की। जब वह बेहोश जैसी हो गई थी तो आरोपियों ने उसके कपड़े फाड़ दिए और उसके साथ सभी पांचों आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


डर के चलते महिला ने कई दिनों तक पुलिस में शिकायत नहीं की थी। वसंतकुंज(नार्थ) थाना पुलिस ने मारपीट व सामूहिक दुष्कर्म क मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का ये हाल है कि करीब छह दिन बाद भी किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात के बाद महिला बहुत ज्यादा डर कर सदमे में चली गई थी

Shameful: gangrape after clothes beating women of Uzbekistan
RAPE
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार उज्बेकिस्तान निवासी पीड़ित महिला(38) वसंतकुंज के मसूदपुर इलाके में रहती है। महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म गत शुक्रवार को हुआ था और उसने मंगलवार को इसकी शिकायत पुलिस में की थी। वारदात के बाद महिला बहुत ज्यादा डर कर सदमे में चली गई थी। 

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह गाजियाबाद, यूपी निवासी अनुभव यादव को पिछले चार वर्ष से जानती है। उसकी अनुभव व गौरव से दोस्ती सोशल नेटवर्किंग साइट केजरिए हुई थी। इसके बाद वह दिल्ली आ गई। इससे पहले वह गुजरात में थी। दिल्ली में दोनों से मिलने लगी। 

महिला ने शिकायत में कहा है कि पिछले दो सप्ताह पहले उसकी अनुभव यादव से दोस्ती खत्म हो गई थी। इसके बावजूद अनुभव उसे फोन कर परेशान करने लगा।  उसने अनुभव को नजरअंदाज करना शुरू कर दिया था। पिछले शुक्रवार को अनुभव व गौरव अपने तीन साथियों के साथ उसके घर पर आए।

उसे लगा कि वह बात करने आए हैं। इस कारण उसने दरवाजा खोल दिया था। घर में घुसते ही अनुभव व गौरव ने उसकेसाथ मारपीट करना शुरू कर दिया। उसकी बहुत ज्यादा पिटाई की गई। जब वह बेहोश जैसी हो गई तो आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

वह इलाज कराने फोर्टीज अस्पताल पहुंची थीं। मगर डर के चलते उसने इलाज नहीं कराया। अगले तीन दिन तक वह सदमे में रही और किसी से बात नहीं की। मंगलवार को किसी परिचित ने उसे हिम्मत दी और उसके बाद पुलिस में शिकायत दी। पीड़ित महिला केकोर्ट में बयान हो गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed