फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sexual harassment in gurugram and datas are horrible

डरा देने वाली है साइबर सिटी में महिलाओं के यौन शोषण से जुड़ी ये सच्चाई

Tue, 13 Jun 2017 02:37 PM IST
गौरव चौधरी/अमर उजाला, गुरुग्राम
गौरव चौधरी/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Tue, 13 Jun 2017 02:37 PM IST
सार

हर दूसरे दिन तीन महिलाएं होती हैं यौन शोषण की शिकार 
-एक पुलिसकर्मी के जिम्मे 500 लोगों की सुरक्षा 
-महिलाओं की सुरक्षा करने में नाकाम साइबर पुलिस नाकाम

विज्ञापन
sexual harassment in gurugram and datas are horrible

विस्तार

आधुनिकता की ओर तेजी से बढ़ रहे साइबर सिटी में दिनों-दिन महिलाएं असुरक्षित होती जा रही हैं। कारण चाहे जो भी हो साइबर सिटी की पुलिस महिलाओं की सुरक्षा करने में पूरी तरह से नाकाम है।

विज्ञापन


जानकारों की मानें तो महिला अपराधों में साल दर साल 25 फीसदी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। हर दूसरे दिन तीन महिलाएं यौन हिंसा का शिकार हो रही हैं। यह हम नहीं बल्कि पुलिस के आंकड़े बोल रहे हैं।
विज्ञापन


बता दें कि गुरुग्राम प्रदेश का शो विंडो कहा जाता है। विदेशी मेहमानों से लेकर देशभर के विभिन्न हिस्सों से आने वाले पर्यटक और उद्यमियों को सरकार यहां लाकर अपने विकास का ढिढोरा पीटती है। दुनियाभर की विभिन्न कंपनियों के कार्यालय यहां संचालित हो रहे हैं। जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी काम करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों के एक हजार पद खाली

sexual harassment in gurugram and datas are horrible

लेकिन हैरानी की बात ये है कि यहां महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। पुलिसकर्मियों की कमी और काम की अधिकता के कारण महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा बस यूं ही चल रहा है। यही कारण है कि साइबर सिटी में महिला अपराधों में तेजी से बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है।

500 लोगों पर एक पुलिसकर्मी: साइबर सिटी में जब भी कोई बड़ी घटना होती है तो पुलिस अधिकारी मैनपॉवर की कमी का रोना रोकर पल्ला झाड़ते है। जानकर हैरानी भी होगी कि साइबर सिटी में एक पुलिसकर्मी पर 500 लोगों की सुरक्षा का जिम्मा है। ये खुद पुलिस के आंकड़े बता रहे हैं।

विभाग के मुताबिक साइबर सिटी में स्वीकृति पद 4822 है जबकि तैनाती 3767 पुलिसकर्मियों की है। 1055 पद आज भी खाली पड़े है। महिला पुलिसकर्मियों के 459 पद  स्वीकृत है लेकिन सिर्फ  335 महिला पुलिसकर्मियों से काम चलाया जा रहा है। अर्थात 124 पद खाली पड़े हुए हैं।

ये है गुरुग्राम की सच्चाई

sexual harassment in gurugram and datas are horrible
gurgaon gang rape
वर्ष ====दुष्कर्म=======सामूहिक दुष्कर्म
2014          116                    17
2015          130                    21
2016          144                   22
2017             56                    09
वर्ष===========छेड़छाड़
2014                     124
2015                     178
2016                     325
2017                     211 

प्रमुख घटनाएं जिससे साइबर सिटी रही चर्चा में: 
-वजीराबाद में पांच साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या
-थाना सदर इलाके में चार साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या
-थाना सिविल लाइन क्षेत्र में छह साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या 
-नार्थ-ईस्ट की महिला को बंधक बना कार में किया था सामूहिक दुष्कर्म
- नौ माह की बच्ची की हत्या कर मां के साथ तीन युवकों ने किया था सामूहिक दुष्कर्म

महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस हमेशा तैयार है। एक या दो केस को छोड़ पुलिस ने सभी मामलों को सुलझा लिया है। जल्द ही शहर में करीब नए 500 पुलिसकर्मी आएंगे। इसके साथ ही होमगार्ड और एसपीओ की नियुक्ति के लिए डीजीपी कार्यालय में पत्र भेजा गया है। -संदीप खिरवार,पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed