{"_id":"245b3055fe5e750b095f98849a245500","slug":"sexual-abuse-with-teenager","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के नशे में किया किशोर के साथ कुकर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब के नशे में किया किशोर के साथ कुकर्म
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 19 Mar 2014 12:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव के गांव फाजिलपुर ढाणी में 13 साल के किशोर के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
मेडिकल परीक्षण में कुकर्म की पुष्टि हो गई है। इसी बीच, किशोर की तबियत ज्यादा बिगड़ने से उसे बादशाहपुर में निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। उधर, घटना के बाद से आरोपी युवक फरार है।
पीड़ित के मामा ने बादशाहपुर थाना पुलिस को शिकायत दी है। इसमें कहा गया है कि गांव के बोदे उर्फ सतपाल (25) सोमवार को उसके भांजे को एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में ले गया।
विज्ञापन
उसे जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ कुकर्म किया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं शिकायत के बाद फिलहाल पुलिस आरोपी सतपाल की तलाश में जुटी हुई है। मामले की जांच कर रहे अधिकारी ने बताया कि आरोपी युवक आवारा किस्म का युवक है। शराब के नशे में कुकर्म किये जाने की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन