{"_id":"596e2ff44f1c1b9b3b8b483d","slug":"seventy-year-old-man-trying-to-commit-suicide-in-delhi-saved","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से झगड़े के बाद ट्रेन के सामने कूदने ही वाला था 70 साल का बुजुर्ग, तभी...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी से झगड़े के बाद ट्रेन के सामने कूदने ही वाला था 70 साल का बुजुर्ग, तभी...
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 19 Jul 2017 09:30 AM IST
सार
पीसीआर वैन कर्मियों ने बचाई बुजुर्ग की जान
पत्नी से झगड़े के बाद ट्रेन के आगे कूदना चाहता था, राहगीर ने दी पुलिस को सूचना
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पत्नी से झगड़ा करने के बाद ट्रेन के आगे कूदकर जान देने का प्रयास कर रहे एक 70 साल के बुजुर्ग की जान पीसीआर कर्मियों ने बचा ली। विवेक विहार स्टेशन के पास हुई घटना की सूचना एक राहगीर ने पुलिस को दी थी। जिसके बाद फौरन पीसीआर वैन मौके पर पहुंच गई और उसने बुजुर्ग को काबू किया।
विज्ञापन
बाद में उसे परिवार को सौंप दिया गया। पुलिस ने उसकी काउंसलिंग भी कराई है। पीसीआर की जिला पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 8.33 बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष को सूचना मिली कि विवेक विहार रेलवे स्टेशन के पास एक बुजुर्ग ट्रेन के आगे कूदकर जान देने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
तुरंत नजदीकी पीसीआर वैन पर तैनात एएसआई उमेश, सिपाही संदीप व विजेंद्र को मौके पर भेज दिया गया। सूचना के आधार पर कुछ ही देर में बुजुर्ग भी रेलवे ट्रैक पर पुलिस को मिल गया।
विज्ञापन
बुजुर्ग ने बताया कि उसका पत्नी से झगड़ा हुआ है। अब उसकी जीने की इच्छा नहीं है। लिहाजा वह अपनी जान देना चाहता है। समझा-बुझाकर पुलिसकर्मी उसे थाने ले आए। जहां उसकी काउंसलिंग भी कराई गई।