फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Servant arrests in molestation with his widow mistress.

नौकर ने विधवा मालकिन से की अश्लील हरकत

Sat, 01 Nov 2014 08:46 AM IST
Updated Sat, 01 Nov 2014 08:46 AM IST
विज्ञापन
Servant arrests in molestation with his widow mistress.

दिल्ली के केएन काटजू मार्ग इलाके में बृहस्पतिवार देर रात एक महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया। महिला ने अपने नौकर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


महिला के आरोप पर केएन काटजू थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक रोहिणी निवासी 33 वर्षीय महिला सेक्टर 16 ने बृहस्पतिवार देर रात करीब डेढ़ बजे 100 नंबर पर फोन कर बताया कि नौकर ने उसके साथ छेड़छाड़ की है।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर मामला दर्ज कर लिया। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ वर्ष पूर्व उसके पति का देहांत हो गया था। उसके बाद से वह अकेली ही रहती थी। करीब डेढ़ साल पहले उसने घरेलू काम के लिए धीरज उर्फ सोनू (30) को काम पर रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों का कहना है कि महिला शराब का सेवन करती है। बृहस्पतिवार रात उसने शराब का सेवन किया। नौकर ने भी शराब पी ली औैर महिला के साथ अश्लील हरकत करने लगा। इस दौरान दोनों के बीच हाथापाई हो गई। पुलिस ने नौकर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया और मामले की छानबीन कर रही है।

दिल्ली पुलिस के सिपाही ने की आत्महत्या

Servant arrests in molestation with his widow mistress.

दिल्ली के विकासपुरी इलाके में दिल्ली पुलिस के सिपाही सौरभ (26) ने थर्ड बटालियन की बैरक नंबर 201 में पंखे से लटककर जान दे दी। मूलत: मुजफ्फरनगर निवासी सौरभ आईजीआई एयरपोर्ट के एफआरआरओ में तैनात था।

पुलिस के अनुसार, सौरभ पिछले चार दिनों से ड्यूटी पर भी नहीं गया था। आशंका जाहिर की जा रही है कि सिपाही ने 3-4 दिन पहले आत्महत्या की है। इससे बैरक में बदबू आने लगी थी।

घटनास्थल से पुलिस को कोई सुइसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों के आने के बाद ही शनिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सिपाही अपने एक साथी के संग रहता था। वह भी कुछ दिनों से छुट्टी पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed