फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   serial laptop theft in noida

अगर आपके पास भी लैपटॉप है तो हो जाइए सावधान

Sun, 16 Feb 2014 08:35 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 16 Feb 2014 08:35 PM IST
विज्ञापन
serial laptop theft in noida

नोएडा में लैपटॉप चोरी की वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले दो दिनों में एक कंपनी सहित तीन जगहों से दस लैपटॉप चोरी होने के मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन


चोरों ने थाना सेक्टर-58 क्षेत्र स्थित एक कंपनी से आठ जबकि थाना सेक्टर-20 और सेक्टर-39 क्षेत्र से एक-एक लैपटॉप उड़ा लिया। पीड़ितों ने मामले की शिकायत पुलिस से की।
विज्ञापन


वारदात एक: शीशा तोड़कर उड़ाया लैपटॉप
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पहला मामला थाना सेक्टर-58 क्षेत्र का है। इस थाना क्षेत्र के सेक्टर-64 स्थित बी-25 में प्रांजल श्रीवास्तव की सॉफ्टवेयर फर्म है। प्रांजल सेक्टर-62 स्थित पीएमओ अपार्टमेंट में रहते हैं। पिछले दिनों उनकी कंपनी का गार्ड छुट्टी पर चला गया था। 14 फरवरी की शाम सभी कर्मचारी काम करने के बाद अपने-अपने घर चले गए। दूसरे दिन जब सफाई कर्मी कंपनी में पहुंचा तो गेट का शीशा गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सफाई कर्मी ने इसकी जानकारी प्रांजल को दी। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को पीड़ित ने बताया कि उसकी कंपनी से आठ लैपटॉप गायब हैं। जिनमें काफी महत्वपूर्ण डाटा था। हालांकि पुलिस मुआयना करने के बाद वापस आ गई। लेकिन मामला दर्ज नहीं किया गया। रविवार को पीड़ित ने थाने पहुंचकर लिखित तहरीर दी है। तब जाकर चोरी का मामला दर्ज कर किया गया।

वारदात दो: सोकर उठा तो देखा लैटॉप गायब
दूसरी वारदात थाना सेक्टर-20 क्षेत्र में हुई। मूलरूप से बिहार निवासी विष्णु रंजन सिंह अपने दोस्त के साथ सेक्टर-15 में रहते हैं। वह सेक्टर-2 स्थित एक निजी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। सात फरवरी को वह ऑफिस गए थे। उनका दोस्त निरंजन कमरे पर ही था। सुबह जब निरंजन उठा तो उसने देखा कि कमरे से लैपटॉप गायब था। पीड़ित ने मामले की शिकायत रविवार को कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस से की है।


वारदात तीन: साइकिल से जा रहे थे चोरों ने उड़ा दिया लैपटॉप
तीसरा मामला थाना सेक्टर-39 क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक राघव दीक्षित सी-ब्लॉक सेक्टर-122 में परिवार के साथ रहते हैं। वे साइकिल से ऑफिस आते-जाते हैं। रविवार सुबह साढ़े दस बजे सेक्टर-125 से सेक्टर-71 की ओर जा रहे थे, तभी सेक्टर-37 के पास किसी ने उनकी साइकिल के पीछे रखा लैपटॉप चोरी कर लिया। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed