{"_id":"5a5cde524f1c1b7d268b4984","slug":"seminary-s-maulavee-tried-to-rape-an-eight-years-old-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदरसे के मौलवी ने आठ साल की बच्ची के साथ किया कुछ ऐसा कि जान कर हो जाएंगे शर्मसार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मदरसे के मौलवी ने आठ साल की बच्ची के साथ किया कुछ ऐसा कि जान कर हो जाएंगे शर्मसार
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 16 Jan 2018 10:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मदरसे में आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोप है कि मदरसे के मौलवी ने बच्ची को सफाई के बहाने बुलाया था। दोनों रिश्तेदार भी हैं। बच्ची के पिता ने आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-49 में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, बच्ची का परिवार मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और बरौला में किराए पर रहता है। बच्ची बरौला के ही एक मदरसे में पढ़ती है। यहां पूर्णिया बिहार निवासी मौलाना सलीम बच्चों को तालीम देता है।
विज्ञापन
बच्ची के पिता का आरोप है कि रविवार दोपहर उनकी आठ साल की बेटी मदरसे में पढ़ने गई थी। चार बजे सभी बच्चों की छुट्टी हो गई। इसके बाद मौलाना ने उनकी बेटी को सफाई के बहाने रोक लिया।
विज्ञापन
सफाई के दौरान उसने बच्ची से छेड़छाड़ शुरू कर दी। इस पर बच्ची ने शोर मचा दिया। उसकी आवाज सुनकर मदरसे के बाहर मौजूद बच्चे व अन्य लोग पहुंचे। आरोपी मौलवी वहां से भाग निकला। इसके बाद बच्ची ने परिजनों को पूरी बात बताई।