{"_id":"092c2c8aad86bce9b0a31e006da0e1b7","slug":"seemanchal-express-woman-robbed-by-miscreants","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमांचल एक्सप्रेस में बदमाशों ने महिला से की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीमांचल एक्सप्रेस में बदमाशों ने महिला से की लूट
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 12 Jun 2014 03:34 PM IST
विज्ञापन
सीमांचल एक्सप्रेस में बुधवार रात करीब साढ़े 10 बजे एक महिला से दो बदमाशों ने पर्स लूट लिया गया। पर्स में करीब ढाई लाख रुपये कीमत की ज्वैलरी और मोबाइल फोन था। ट्रेन धीमी होते ही बदमाश कोटगांव फाटक पर ट्रेन से कूदकर भाग गए।
विज्ञापन
एसएसआई जीआरपी पंकज लवानिया ने बताया कि लक्ष्मी सिंह कानपुर की रहने वाली हैं। वे परिवार के साथ शास्त्रीनगर की जीवन विहार कालोनी में रहती हैं। उनकेपति निजी कंपनी में नौकरी करते हैं।
विज्ञापन
वे कानपुर से गाजियाबाद आ रही थी। कोटगांव फाटक के पास ट्रेन धीमी होने पर दो बदमाश ट्रेन में चढ़े। उनसे पर्स लूटा और ट्रेन से कूदकर भाग गए। महिला का शोर सुनकर आसपास के लोग काफी तादाद में जमा हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची और छानबीन की। समाचार लिखे जाने तक महिला ने एफआईआर दर्ज नहीं कराई थी। पुलिस महिला से तहरीर लिखवा रही थी।