{"_id":"9627809a3cae14a2b9e8a5823f908f88","slug":"security-guard-got-murdered-in-a-sewer","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिक्योरिटी गार्ड को पीट-पीटकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिक्योरिटी गार्ड को पीट-पीटकर मार डाला
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 26 May 2014 08:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव के डीएलएफ फेज दो में तैनात सुरक्षा गार्ड की लाश सोमवार को नाले में मिली। पुलिस के अनुसार, उसकी पीट-पीटकर हत्या की गई है। उसकी पत्नी के बयान पर सेक्टर दस थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
एक निजी सुरक्षा कंपनी में तैनात गार्ड राम यादव राय पुत्र लखन राय (52) मूल रूप से बिहार का रहने वाला था। शनिवार की सुबह घर से ड्यूटी के लिए डीएलएफ जाने के लिए निकला था।
विज्ञापन
वहां पर ड्यूटी समाप्त करने के बाद वापस घर नहीं आया। सेक्टर-10 थाना पुलिस को हरसरू स्थित गंदे नाले में उसकी लाश मिली।
पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि उसके सिर व माथे पर हमला किया गया है। मामले की जांच अधिकारी के अनुसार सुरक्षा गार्ड अपनी पत्नी व बेटे के साथ नाथूपुर में रहता था। बेटा गांव गया हुआ है। पुलिस ने उसकी पत्नी प्रमिला के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन