फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   scrap dealer was killed by contract killers in delhi shooter arrested

सुपारी देकर करवायी गयी थी स्क्रैप डीलर की हत्या, सुपारी किलर गिरफ्तार

Sat, 25 Nov 2017 10:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 25 Nov 2017 10:37 AM IST
विज्ञापन
scrap dealer was killed by contract killers in delhi shooter arrested
- फोटो : FILE PHOTO

कृष्णा नगर इलाके में एक स्क्रैप डीलर की हत्या के मामले में शामिल दो बदमाशों को सीलमपुर थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के पास से पुलिस ने दो पिस्टल और नौ कारतूस मिले हैं।

विज्ञापन


बदमाशों ने खुलासा किया है कि व्यवसायिक वर्चस्व को लेकर एक स्क्रैप डीलर ने सुपारी देकर उसकी हत्या करवायी थी। पुलिस आरोपी स्क्रैप डीलर की तलाश शुरू कर दी है। जिला के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त देवेंद्र आर्य ने बताया कि पकड़े गये आरोपियों की पहचान न्यू सीलमपुर निवासी रिहान (32) और फैजान (24) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


22 नवंबर को सीलमपुर थाना पुलिस को दोनों बदमाशों के शास्त्री पार्क इलाके में आने की सूचना मिली। एसीपी शशांक जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम बताये गये जगह पर घेराबंदी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आये दो युवकों को पुलिस ने रूकने का इशारा किया। लेकिन पुलिस को देखते ही दोनों वहां से भागने लगे और एक बदमाश ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। पुलिस ने पीछा कर दोनों बदमाशों को दबोच लिया।

बदमाशों ने पूछताछ में खुलासा किया कि उन्हें रुपयों की जरूरत थी। ऐेसे में सीलमपुर निवासी स्क्रैप डीलर अनवर अहमद अली ने उन्हें ब्रह्मपुरी निवासी स्क्रैप डीलर जफर कुरैशी की हत्या करने पर मोटी रकम देने का वायदा किया।

उसी के कहने पर उनलोगों ने कृष्णा नगर इलाके में जफर कुरैशी की गोली मारकर कर हत्या कर दी। घटना के बाद से दोनों दिल्ली के अलग अलग इलाके में पुलिस ने छिप कर रह रहे थे। 

पुलिस ने बताया कि अनवर अहमद अली और जफर कुरैशी अवैध स्क्रैप का धंधा करते थे। इस बात को लेकर उनके बीच व्यवसायिक झगड़ा चल रहा था। बदमाशों के खुलासे के बाद पुलिस सुपारी देकर हत्या करवाने वाले अनवर की तलाश में जुट गयी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed