{"_id":"593e82ef1126f4c60b8b4894","slug":"scooty-loot-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की स्कूटी छीन ले गए बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की स्कूटी छीन ले गए बदमाश
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 13 Jun 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
loot
दुर्गा बिल्डर से बकाया राशि की वसूली कर घर लौट रहे दिलीप पटेल की स्कूटी तीन बदमाश छीन ले गए। दिल्ली के करोल बाग निवासी पीड़ित की शिकायत पर सराय ख्वाजा पुलिस ने केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दिलीप पटेल के मुताबिक वह रविवार को सौरभ विहार स्थित अपनी ससुराल आए थे। वहां से अपने दोस्त शमसू और बबलू को लेकर दुर्गा बिल्डर में एक देनदार के यहां आए थे। दुर्गा बिल्डर के यहां से लौटते समय दिलीप जैतपुर रोड पर इस्माइलपुर शराब ठेके के पास लघुशंका करने के लिए रुके।
विज्ञापन
आरोप है कि वह लघुशंका कर रहे थे इस दौरान एक स्कूटी पर सवार तीन युवक आए और शमसू व बबलू से उनकी स्कूटी छीन कर ले गए। मामले की जांच कर रहे सराय ख्वाजा थाने के एएसआई कप्तान सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर स्कूटी और बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन