फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Sarpanch and her husband filed for fraud

सरपंच व उसके पति पर फर्जीवाड़े का मुकदमा दर्ज

Tue, 23 Aug 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 23 Aug 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
Sarpanch and her husband filed for fraud
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र

मेवात के गांव गोहाना की महिला सरपंच व उसके पति पर कई दिन पहले मुकदमा दर्ज होने के बाद कोई कार्रवाई न होने से शिकायत पक्ष के लोगों में नाराजगी है। 

विज्ञापन


वहीं, पुलिस मामले की जांच करने की बात कहकर दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की बात कह रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगीना थाना क्षेत्र के गांव गोहाना निवासी शिवलाल पुत्र रामसिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसके भाई की पत्नी ने बिमलेश उर्फ बिमला पत्नी दिनेश कुमार के खिलाफ सरपंच का चुनाव लड़ा था। 
विज्ञापन


इस चुनाव में बिमलेश जीत गई, लेकिन उसने अपने आवेदन के साथ जो शैक्षणिक प्रमाण-पत्र लगाया था वह फर्जी था। प्रेम बाल जूनियर हाई स्कूल मथुरा से जारी प्रमाण-पत्र के बारे में प्रार्थी ने आरटीआई से सूचना प्राप्त की, जिसके मुताबिक सरपंच के प्रमाण-पत्र का क्रमांक संक्या 184 दर्शाई हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि, खंड शिक्षा अधिकारी मथुरा ने इस क्रमांक से कोई प्रमाण-पत्र जारी करने से मना किया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि यह प्रमाण-पत्र फर्जी है, और सरपंच बिमलेश व उसके पति दिनेश ने गलत तरीके से चुनाव लड़ा। 

ग्रामीणों ने जब इसकी शिकायत करनी चाही तो आरोपियों ने हरिजन एक्ट में फंसवाने की धमकी दी। आरोपी बिमलेश अपने मायके गोकलपुर थाना पुन्हाना से कक्षा 4 में फेल है। 

वहीं, उसका पति दिनेश दसवीं पास है, तथा उसकी जन्म तिथि 14 अक्टूबर 1995 है। इसके बावजूद दिनेश के पिता ओमप्रकाश ने साल 2013 में दिनेश कुमार का अनपढ़ होने का हलफनामा बनवा लिया तथा नाबालिग होने के बावजूद उसकी शादी बिमलेश से कर दी। 


इसी हलफनामे के आधार पर लड़की के पिता मोतीलाल ने फर्जीवाड़ा कर कन्यादान की राशि भी सरकार से प्राप्त कर ली। वहीं आरोपी बिमलेश जो चौथी कक्षा फेल हैं, उसने फर्जी तरीके से आठवीं कक्षा पास का प्रमाण-पत्र बनवाकर गलत तरीके से चुनाव लडा और कानून की उल्लंघना की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed