{"_id":"8047f07b64c777a01d287e8e0256e86b","slug":"sanjay-nagar-showering-bullets-killing-builder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजय नगर में गोलियां बरसाकर बिल्डर की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संजय नगर में गोलियां बरसाकर बिल्डर की हत्या
अमर उलाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 17 Dec 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्डर अमित शर्मा (32) की बुधवार रात करीब 10 बजे ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। बिल्डर के स्कूल संचालक रिश्तेदार सुरेश शर्मा भी हाथ में गोली लगने से जख्मी हो गए।
वारदात संजयनगर सेक्टर-23 की नीति नगर के ब्लाक में हुई। नाइन एमएम की गोलियां पिस्टल, कारबाइन या एके-47 से चलाई गईं। करीब 10 से ज्यादा गोलियां उनके सिर और गर्दन में मारी गईं।
घटनास्थल से 8 खोखे मिले हैं। कार सवार चार हमलावरों में एक पुलिस की यूनिफार्म पहने था। वारदात रंजिशन मानी जा रही है। हमलावरों का सुराग नहीं लग सका है।
एसपी सिटी अजयपाल शर्मा ने बताया कि अमित मेरठ कंकरखेड़ा तुलसी कॉलोनी के रहने वाले थे। वह रिश्तेदार सुरेश निवासी लोनी के साथ लग्जरी कार में वसुंधरा से संजयनगर आए थे, यहां अमित के मौसा अधिवक्ता वीके शर्मा रहते हैं।
विज्ञापन
सुरेश ने पुलिस को बताया कि नीतिनगर के ब्लाक में कार रोककर वे उतर ही रहे थे, तभी पीछे से कार सवार बदमाश आए और उन पर गोलियां बरसा दीं। एक हमलावर पुलिस की यूनिफार्म पहने था।
बकौल सुरेश, उन पर भी फायर किया, एक गोली उनके हाथ में लगी। हमलावरों के जाने के बाद ऑटो चालक सचिन उन्हें सर्वोदय अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां अमित को मृत घोषित कर दिया गया।
सुरेश का इलाज चल रहा है। सूचना से हड़कंप मच गया। पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे और छानबीन की। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।
कारबाइन वाले गैंग्स पर संदेह
पुलिस को वारदात में कारबाइन का इस्तेमाल करने वाले गैंग्स पर संदेह है। दिल्ली-एनसीआर में मेरठ में कई ऐसे गैंग्स हैं, जो कारबाइन रखते हैं।
सफेद रंग की दिल्ली नंबर की कार!
हमलावरों की कार सफेद रंग की और दिल्ली नंबर की बताई जा रही है। पुलिस ऑटो चालक द्वारा बताए गए नंबर के आधार पर जांच कर रही है।
मेरठ के एक बदमाश के धमकी देने का हल्ला
हल्ला ये भी है कि मेरठ के एक बदमाश ने बिल्डर को पिछले दिनों धमकी दी थी, मामला उसी वारदात से जुड़ा हो सकता है। वहां प्रॉपर्टी का विवाद चल रहा था।
हमलावर देखने आया, मरा या नहीं
सुरेश ने बताया कि अमित को गोलियां मारकर एक हमलावर फिर आया, यह देखने की वह मरे या नहीं। उसने फिर गोलियां बरसाईं।
पैर पकड़कर माफी मांगी, तो छोड़ा: सुरेश
सुरेश ने पुलिस को बताया कि हमलावरों से उसने पैर पकड़कर जिंदगी की भीख मांगी, बताया कि वह तो स्कूल टीचर है।
उसे छोड़ दो, तब उसे छोड़ा। सुरेश के परिजन उनकी पीठ और और पेट में गोली लगने के दावा कर रहे हैं, जिसकी जांच कराई जा रही है।
महिलाएं बचाने आईं तो उनको धमकाया
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गोलियां मार रहे हमलावरों से उन्हें बचाने आई महिलाओं को भी बदमाशों ने धमकाया।