रेत माफिया ने पुलिस पर चलाई गोली, जेसीबी चढ़ाने का किया प्रयास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव अमीपुर के पास यमुना में अवैध रूप से रेत का खनन कर रहे बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस पर आरोपियों ने पहले जेसीबी चढ़ाने का प्रयास किया और फिर गोली चला दी।
गनीमत रही कि गोली किसी को लगी नहीं। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि कई अन्य फायर करने हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इनके खिलाफ जानलेवा हमला, सरकारी काम में बाधा, सरकारी आदेशों का उल्लंघन, खनन, शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
थाना तिगांव प्रभारी वरुण सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार रात गश्त करे रहे क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 में तैनात उपनिरीक्षक लाजपत गश्त पर थे। इस दौरान उन्हें जानकारी मिली कि अमीपुर गांव के पास यमुना में अवैध रूप से खनन हो रहा है। एसआई लाजपत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और अपनी गाड़ी दूर खड़ी कर दी।
यमुना घाट के नजदीक पहुंच कर उन्होंने वहां खनन कर रहे बदमाशों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार बदमाशों ने पहले उन पर जेसीबी मशीन चढ़ाने का प्रयास किया।
मगर वे कूदकर दूसरी तरफ चले गए। इस पर खनन माफिया ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। खुद को बचाते हुए जैसे तैसे पुलिस टीम ने मौके से मनोज, अमित, मुरलीधर, गौरव, वसीम, ईनुस व प्रेमराज को पकड़ लिया, जबकि जयप्रकाश, कन्नू व संदीप सहित कई अन्य फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने मौके पर रेत खनन कर रही जेसीबी व आठ डंपर कब्जे में लिए हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है तथा फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।