फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   robbery At the sugarcane purchase center of Modinagar.

मोदीनगर के गन्ना क्रय केंद्र पर डकैती

Mon, 17 Nov 2014 01:18 AM IST
अमर उजाला, मोदीनगर
अमर उजाला, मोदीनगर Updated Mon, 17 Nov 2014 01:18 AM IST
विज्ञापन
robbery At the sugarcane purchase center of Modinagar.

ढिंडार गांव स्थित गन्ना क्रय केंद्र पर शनिवार रात मेटाडोर सवार 12 हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोलकर चौकीदार को बंधक बना लिया। बदमाश करीब ढाई लाख कीमत का कांटा मेटाडोर में लाद कर ले गए।

विज्ञापन


विरोध करने पर उन्होंने चौकीदार की पिटाई कर उससे 600 रुपये लूट लिए और अंगोछे से उसके हाथ पैर बांध दिए। रविवार सुबह ग्रामीण ने चौकीदार को बंधनमुक्त कराया और पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने रिपोर्ट चोरी में दर्ज की है।
विज्ञापन


ढिंडार में लगे मोदी शुगर मिल के गन्ना क्रय केेंद्र पर गांव निवासी राजपाल चौकीदार है। शनिवार रात एक बजे मेटाडोर सवार 12 हथियारबंद बदमाश क्रय केंद्र पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौकीदार के विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उसे पीटा और छह रुपये लूटने के बाद अंगोछे से उसके हाथ पैर बांध दिए।

बदमाश तौल कांटा उखाड़कर मेटाडोर में लादकर ले गए। रविवार सुबह किसान बॉबी शर्मा को खेत पर आता देख चौकीदार ने शोर मचाया। तब किसान ने चौकीदार को बंधन मुक्त किया और पुलिस को सूचना दी।

फैक्ट्रीकर्मियों से की लूटपाट
रविवार सुबह 5.10 बजे ट्रॉनिका सिटी में कुरकुरे, टॉफी, चिप्स आदि बनाने की किवी फूड्स एवं राइट पैक फैक्ट्री में कार्यरत रामपार्क एक्सटेंशन कॉलोनी निवासी संदीप, चंद्रशेखर, लल्लन, मोहित, पंकज, रोतेंद्र, वेदप्रकाश व श्यामवीर नाइट शिफ्ट कर घर जा रहे थे।


ट्रॉनिका सिटी में भगत सिंह चौक के पास दो बदमाशों ने पिस्टल के बल पर संदीप से 1100 रुपये व दो मोबाइल, चंद्रशेखर से 5600 रुपये व मोबाइल, लल्लन से 13 सौ रुपये व मोबाइल, मोहित से सौ रुपये तथा पंकज से 150 रुपये लूट लिए। एक बदमाश ने नकाब लगा रखा था। सूचना पर पुलिस पहुंची, बदमाश हाथ नहीं लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed