{"_id":"57ceba3b4f1c1b1c56317f4c","slug":"robbed-cash-and-truck-full-of-beer-after-put-on-gun-point","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन प्वाइंट पर रखकर बियर से भरा ट्रक और नकदी लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गन प्वाइंट पर रखकर बियर से भरा ट्रक और नकदी लूटी
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 07 Sep 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सेक्टर-10 क्षेत्र में तीन बदमाशों ने हथियार के दम पर चालक को बंधक बनाते हुए बियर बॉक्स से लदा ट्रक व नकदी लूट ली। बदमाश चालक को सुनसान जगह पर फेंक कर ट्रक को लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
किसी तरह चालक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। चालक की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
राजस्थान के अलवर निवासी विजय पाल ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया है कि 3/4 सितंबर की रात उसने शहर के औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर-37 में बियर बॉक्स से लदे ट्रक को खड़ा किया था।
विज्ञापन
देर रात ट्रक में विजय पाल बैठा हुआ था। इसी दौरान तीन युवक वहां पहुंचे। जब तक चालक कुछ समझ पाता, युवकों ने पिस्तौल निकालकर विजय पाल को अपने कब्जे में कर लिया। बदमाश ट्रक में सवार हो गए और चालक को बंधक बनाते हुए ट्रक लेकर वहां से फरार हो गए।
आरोप है कि इस दौरान बदमाशों ने विजयपाल को पीटा और उसके पास रखे 51800 रुपये और मोबाइल भी छीन लिया। आगे जाकर बदमाशों ने विजयपाल को ट्रक से नीचे फेंक दिया और ट्रक लेकर फरार हो गए।
जांच अधिकारी एएसआई रनबीर सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। बहुत जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।