फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   road rage with afgaani woman at ashram

अफगानी महिला को कार में खींचने की कोशिश

Thu, 29 May 2014 12:12 AM IST
Updated Thu, 29 May 2014 12:12 AM IST
विज्ञापन
road rage with afgaani woman at ashram

दिल्ली के लाजपत नगर थाना क्षेत्र में वारदातें थम नहीं रही हैं। लाल साईं मंदिर के पास रिंग रोड पर मंगलवार रात बदमाशों ने अफगानी महिला को कार में खींचने की कोशिश की।

विज्ञापन


यही नहीं, विरोध करने पर बदमाशों ने उसके पति से मारपीट भी की और महिला का बैग लेकर फरार हो गए।

बैग में 800 डॉलर, 4500 रुपये और महिला का पासपोर्ट था। पुलिस ने लूटपाट और अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस वारदात वाली जगह पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन

पता नहीं बताया तो...

road rage with afgaani woman at ashram

पुलिस के अनुसार मूल रूप से अफगानिस्तान निवासी मोहम्मद कैस, आश्रम के पास हरीनगर में रहते हैं। मंगलवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे वह पत्नी अजीजा के साथ घर लौट रहे थे।

इस दौरान लाल साईं मंदिर के पास मूलचंद की ओर से आ रही वैगन आर कार दंपति के पास रुकी। कार चालक ने उनसे पता पूछा।

जब मोहम्मद कैस ने पता बताने में असमर्थता जताई तो वह उनकी पत्नी से बदतमीजी करने लगा। उसने अजीजा से साथ चलने की बात कही।

जान बचाकर भागे दोनों

road rage with afgaani woman at ashram

इसी बीच कार में बैठे एक अन्य युवक ने अजीजा को कार में खींचने की कोशिश की। इस दौरान महिला का बैग आरोपियों की गाड़ी में ही गिर गया।

विरोध करने पर कार सवारों ने मोहम्मद कैस से मारपीट की। दंपति ने भागकर जान बचाई। बता दें कि लाल साईं मंदिर के पास पिछले दिनों में लूट की तीन वारदातें हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed