फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rjd leader son raped minor girl arrested in delhi

आरजेडी नेता के बेटे ने बच्ची से रेप कर दांतों से काटा, गिरफ्तार

Sun, 26 Nov 2017 11:25 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 26 Nov 2017 11:25 AM IST
सार

आरोपी के पिता का नाम जोड़ा गया है।
संशोधित खबर- आरोपी का नाम इंट्रो में जोड़ा गया है।
आरोपी ने बिहार में जाकर कर ली थी शादी, नेपाल भागने की फिराक में था

विज्ञापन
rjd leader son raped minor girl arrested in delhi
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी के अमर कॉलोनी थाना इलाके में पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म मामले में बिहार के आरजेडी (राष्ट्रीय जनता दल) नेता के बेटे को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म कर शरीर को कई जगह दांतों से काट डाला।
विज्ञापन


इससे बच्ची सदमे में चली गई और कई दिन तक परिजनों को कुछ नहीं बता सकी। आरोपी मनीष कुमार पांडेय ने मासूम को किसी को भी घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी देकर चुप करवा रखा था।
विज्ञापन


इसके बाद उसने दिल्ली से भागकर बिहार में शादी कर ली थी और नेपाल भागने की फिराक में था। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अमर कॉलोनी के ईस्ट ऑफ कैलाश में रहने वाली प्रिया (बदला हुआ नाम) ने 20 नवंबर को अमर कॉलोनी थाने में शिकायत दी थी कि पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने 19 नवंबर को उनकी बेटी से दुष्कर्म किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने ही पकड़वाया

rjd leader son raped minor girl arrested in delhi

​वह कई दिनों से बच्ची से अश्लील हरकत कर रहा था। बच्ची के शरीर पर दांत से काटने के निशान थे। मासूम के जब ब्लीडिंग होने लगी तब परिजनों को मामले का पता लगा। पॉक्सो, दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर अमर कॉलोनी थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह की देखरेख में एसआई मनोज कुमार आदि की टीम ने तफ्तीश शुरू की। 

जांच में पता लगा कि इलाके में रहने वाला ऑटो चालक मनीष कुमार पांडेय कई दिनों से गायब है। मनीष उसी बिल्डिंग में किराये पर रहता था, जिसमें शिकायतकर्ता रहती हैं। इसी कारण बच्ची उसे अंकल कहती थी और उससे घुल-मिल गई थी। पुलिस ने पश्चिमी चंपारण, बिहार स्थित आरोपी के घर से उसे गिरफ्तार कर लिया। 

आरोपी ने बताया कि उसने शराब के नशे में बच्ची से दुष्कर्म किया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मनीष के पिता शत्रुघ्न पांडेय व भाई बिहार में आरजेडी के नेता हैं। पिता वहां के प्रधान हैं। हालांकि आरोपी की गिरफ्तारी में उसके पिता और भाई ने पुलिस की सहायता की। मनीष ने बिहार में जाकर शादी कर ली थी और नेपाल भागने की तैयार कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed