{"_id":"57b481d14f1c1bd0596eb683","slug":"ring-road-with-sharp-weapons-killing-the-young-man-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरेराह रिंग रोड पर धारदार हथियार से वारकर युवक की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरेराह रिंग रोड पर धारदार हथियार से वारकर युवक की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 18 Aug 2016 07:56 AM IST
विज्ञापन
हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपी इस्टेट इलाके में मंगलवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने सरेराह एक युवक की धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त क्षितिज अरोड़ा (34) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
जेब से मिले आधार कार्ड से मृतक की पहचान हो सकी। फिलहाल पुलिस आशंका जता रही है कि किसी से झगड़ा होने के बाद क्षितिज को मौत के घाट उतारा गया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
मध्य जिला पुलिस उपायुक्त परामादित्य ने बताया कि मंगलवार देर रात को सूचना मिली थी कि फिरोजशाह कोटला के पीछे रिंग रोड बस स्टैंड के पास एक युवक खून से लथपथ पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के गले और सीने पर किसी धारदार हथियार से दो वार किए गए थे।
जेब से मिले आधार कार्ड से युवक की पहचान हुई। क्षितिज परिवार के साथ कृष्णा नगर इलाके में रहता था। परिजनों ने बताया कि वह छोटा-मोटा काम करता था। उसकी हत्या किसने और क्यों की, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।