फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ring got stolen from five star hotel from a woman who came from hongkong

हांगकांग से आई महिला की होटल में अंगूठी चोरी

Sat, 11 Nov 2017 10:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 11 Nov 2017 10:18 AM IST
विज्ञापन
ring got stolen from five star hotel from a woman who came from hongkong
demo pic

वसंत कुंज नॉर्थ में स्थित पांच सितारा एक होटल में शादी समारोह में शामिल होने आई महिला की अंगूठी चोरी हो गई। होटल कर्मियों पर चोरी का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, पंकज कपूर परिवार के साथ ग्रेटर कैलाश पार्ट-1 में रहते हैं। 2 नवंबर को पंकज के बेटे की शादी थी। शादी समारोह में शामिल होने के लिए उनकी बेटी सुचिता ससुराल वालों के साथ हांगकांग से दिल्ली आई थी।
विज्ञापन


वह पांच सितारा होटल ग्रैंड हयात में ठहरी थी। शादी के कार्यक्रम खत्म होने के बाद सुचिता सात नवंबर को हांगकांग चली गई। अगले दिन उसने मां को फोन कर बताया कि सगाई वाली अंगूठी होटल के कमरे में छूट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुचिता की मां होटल पहुंची और इस बात की जानकारी दी। परिवार वालों का आरोप है कि होटल कर्मियों ने सहयोग नहीं किया। उनका कहना है कि होटल को उन लोगों ने रूम छोड़ने की जानकारी भी नहीं दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed