{"_id":"57ed51d44f1c1bdc76573f74","slug":"restaurant-arrested-four-women-were-in-posh-incident","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेस्तरां से चोर महिलाएं गिरफ्तार, पॉश इलाकों में करती थीं वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेस्तरां से चोर महिलाएं गिरफ्तार, पॉश इलाकों में करती थीं वारदात
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 30 Sep 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
महिला चोर गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण जिला पुलिस ने रेस्तरां आदि से बैग व अन्य सामान चुराने वाली महिलाओं के गिरोह का पर्दाफाश कर सरगना समेत चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज से आरोपी महिलाओं के बारे में सुराग हाथ लगा था। आरोपी महिलाएं पॉश इलाकों में स्थित रेस्तरां में वारदात करती थीं। ये वारदात करने के लिए महंगे कपड़े पहनकर जाती थीं।
विज्ञापन
गिरफ्तार महिलाओं के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। दक्षिण जिला डीसीपी ईश्वर सिंह के अनुसार रंजीता रस्तोगी नामक युवती ने हौजखास थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि 21 सितंबर को वह दोस्त के साथ साउथ एक्स पार्ट-दो में स्थित सर्कस रेस्तरां में गई थी।
विज्ञापन
कुछ समय के बाद जब वह दोस्त को देखने रेस्तरां के गेट से वापस टेबल पर लौटी तो उसका बैग गायब था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो पता लगा कि महिलाएं रंजीता का बैग ले जा रही हैं।
मामला दर्जकर हौजखास थाना व जिले के स्पेशल सेल स्टाफ ने जांच शुरू की। पुलिस टीम ने जांच व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एम्स के पास से चार महिलाओं को 28 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया।
इनकी पहचान मनीषा, नीलम उर्फ लक्ष्मी, वर्षा और रानो के रूप में हुई। सभी सराय काले खां इलाके में रहती हैं। रानो गिरोह की सरगना है। इन्होंने रंजीता के बैग से कैश निकालकर बैग को फेंक दिया था।
बैग में जो कागजात थे उन्हें सुनहरी मस्जिद स्थित लैटर बॉक्स में डाल दिया था। वर्षा के खिलाफ पहले से दो और लक्ष्मी व मनीषा के खिलाफ तीन-तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।