फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   relative was raping ten year old girl in delhi for more then a year arrested

डेढ़ साल से फूफा ही घर में कर रहा था दुष्कर्म, ऐसे उठा इस घिनौने खेल से पर्दा

Tue, 18 Jul 2017 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 18 Jul 2017 09:29 AM IST
सार

- मामला दर्ज होने केबाद तीन महीने से था फरार 
जामिया नगर की घटना : 
फूफा डेढ़ वर्ष से कर रहा था दुष्कर्म, गिरफ्तार       
- मामला दर्ज होने के बाद तीन महीने से था फरार  

विज्ञापन
relative was raping ten year old girl in delhi for more then a year arrested

विस्तार

जामिया नगर इलाके में दस वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है। बच्ची का सगा फूफा ही उसके साथ डेढ़ वर्ष से दुष्कर्म कर रहा था। उसने बच्ची को जान से मारने की धमकी दे रखी थी, इस कारण बच्ची किसी को कुछ नहीं बताती थी।

विज्ञापन


जामिया नगर थाना पुलिस ने आरोपी फूफा को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़ित दस वर्षीय बच्ची परिवार के साथ जामिया नगर इलाके में रहती है।
विज्ञापन


बच्ची की माता घरों में काम करती है जबकि पिता रिक्शा चलाते हैं। जब माता-पिता काम पर चले जाते थे तो फूफा शेख रियाजुल (45) मौका देखकर बच्ची के साथ दुष्कर्म करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

relative was raping ten year old girl in delhi for more then a year arrested

आरोपी पीड़ित परिवार के घर में ही रहता था। वह बच्ची को किसी को कुछ बताने पर जाने से मारने की धमकी देता था। वह डेढ़ वर्ष तक बच्ची को अपनी अपनी हवस का शिकार बनाता रहा।

कुछ महीने पहले आरोपी जब पश्चिमी बंगाल स्थित अपने गांव चला गया तो बच्ची ने सारी बात अपनी मां को बताई। परिजनों ने अप्रैल महीने में इसकी शिकायत जामिया नगर थाने में दर्ज कराई थी।

​जामिया नगर थानाध्यक्ष संजीव कुमार की टीम ने दुष्कर्म व पोक्सो की धाराओं में मामला दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को रविवार को जामिया नगर इलाके से गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed