फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   read here the crime committed by abdul subhan qureshi

मोस्ट वॉन्टेड आतंकी जिसके सिर था लाखों का इनाम हुआ अरेस्ट, यहां पढ़ें इसके जुर्मों का काला चिट्ठा

Tue, 23 Jan 2018 11:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 23 Jan 2018 11:38 AM IST
विज्ञापन
read here the crime committed by abdul subhan qureshi
abdul subhan qureshi

गणतंत्र दिवस से पूर्व चाक-चौबंद दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शनिवार को मुठभेड़ के बाद मोस्ट वांटेड आतंकी अब्दुल सुभान कुरैशी उर्फ तौकीर को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


अब्दुल सुभान को इंडिया के बिन लादेन के नाम से भी जाना जाता है। वह प्रतिबंधित संगठन सिमी और इंडियन मुजाहिद्दीन (आईंएम) का को-फाउंडर मेंबर है।

साफ्टवेयर इंजीनियर और बम बनाने में माहिर अब्दुल सुभान ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं। वह मुंबई ट्रेन ब्लास्ट के अलावा 2008 में अहमदाबाद में हुए 23 सीरियल ब्लास्ट में मुख्य आरोपी है।
विज्ञापन


एनआईए ने सुभान की गिरफ्तारी पर चार लाख रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। इंटरपोल ने भी उसकी गिरफ्तारी के लिए रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया हुआ था।

शुरुआती छानबीन के दौरान आरोपी ने बताया है कि वह फिर से आईएम को खड़ा करने का प्रयास कर रहा था। गणतंत्र दिवस के मौके पर सुभान द्वारा किसी भी गड़बड़ी की बात से फिलहाल पुलिस इंकार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले 10 सालों से पुलिस कर रही तलाश

read here the crime committed by abdul subhan qureshi
abdul subhan qureshi - फोटो : kumar sanjay

स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त पीएस कुश्वाह ने बताया कि पिछले करीब 10 सालों से कई राज्यों की पुलिस अब्दुल सुभान उर्फ तौकीर की तलाश कर रही थी।

अहमदाबाद में 26 जुलाई 2008 को हुए सीरियल ब्लास्ट के बाद वह फरार हो गया था। जांच के दौरान 20 जनवरी 2018 को स्पेशल सेल को सूचना मिली कि अब्दुल सुभान दिल्ली-यूपी की सीमा के पास गाजीपुर पेपर मार्केट में सफेद रंग की कार से अपने किसी पुराने साथी से मिलने आने वाला है।

सूचना के बाद एसीपी गोविंद शर्मा व इंस्पेक्टर चंद्रिका प्रसाद व अन्यों की टीम ने शनिवार रात वहां जाल बिछा दिया। करीब 8.15 बजे अब्दुल सुभान वहां पहुंचा।

पुलिस को देखते ही उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से एक 9 एमएम की पिस्टल बरामद हुई है।

सूरत से अपना बेस बीजापुर में शिफ्ट कर दिया

read here the crime committed by abdul subhan qureshi
abdul subhan qureshi - फोटो : kumar sanjay

पुलिस के मुताबिक दोनों ओर से करीब 13-14 गोलियां चली, लेकिन गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ। पूछताछ के दौरान आतंकी सुभान ने बताया कि 2001-02 में सिमी पर प्रतिबंध लगने के बाद उसने सूरत से अपना बेस बीजापुर गुजरात में शिफ्ट कर दिया।

सिमी के संस्थापक सफदर नागोरी ने उसे कर्नाटक का हेड अंसार (सिमी का बड़ा पद) बना दिया। बाद में उसने रियाज और इकबाल भटकल के साथ मिलकर इंडियन मुजाहिद्दीन को खड़ा कर दिया।

इस बीच 11 जुलाई 2006 में मुंबई की ट्रेनों में सीरियल ब्लास्ट हो गए। उसमेें अब्दुल सुभान का नाम सामने आया। इधर सफदर नागोरी की गिरफ्तारी के बाद सुभान सिमी का मुखिया बन गया। उसने 2008 में अहमदाबाद और सूरत में धमाके करने की साजिश रची।

अहमदाबाद में जुलाई 2008 में वह 23 ब्लास्ट करने में कामयाब रहा, लेकिन सूरत में 27 जुलाई से 3 अगस्त के बीच 29 आईईडी फटने से पहले पुलिस ने बरामद कर लिए।

गुजरात पुलिस से बचने के लिए आरोपी बिहार के रास्ते नेपाल भाग गया। वहां उसने वहां की नकली आईडी बनाकर अंग्रेजी टीचर की नौकरी शुरू कर दी।

2015 में वह नेपाल के नकली पासपोर्ट के जरिये आईएम के लिए फंड जुटाने सऊदी अरब चला गया। वहां 2017 तक रहने के बाद भारत आ गया।

यहां अलग-अलग जगहों पर रुककर वह आईएम को खड़ा करने का प्रयास कर रहा था, लेकिन उससे पूर्व पुलिस ने उसे दबोच लिया। सुभान की एनआईए के अलावा बिहार, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, हैदराबाद और यूपी पुलिस को तलाश थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed