{"_id":"d63b3b43dc6d96a73abc73afaf4c23ad","slug":"rapist-is-out-of-police-reach","type":"story","status":"publish","title_hn":"'एसएसपी साहिबा, नहीं मिल रहा इंसाफ'","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
'एसएसपी साहिबा, नहीं मिल रहा इंसाफ'
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 25 Apr 2014 03:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद में रेप के आरोप में फरार इंस्पेक्टर के बेटे की गिरफ्तारी न होने से नाराज पीड़ित डेंटिस्ट बृहस्पतिवार को पुलिस आफिस में एसएसपी के काफिले के सामने खड़ी हो गई।
विज्ञापन
उसका कहना था कि वह दो घंटे से मिलने के लिए खड़ी है, मगर उसे आपसे मिलने नहीं दिया जा रहा। एसएसपी कार से उतरीं और उन्होंने उसे कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
एसएसपी ने पीड़िता से कहा कि आरोपी के खिलाफ पुलिस कुर्की की कार्रवाई कर रही है। पीड़िता ने बताया कि रेप की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी दरोगा के बेटे की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: शर्मनाक: सरेराह फाड़ दिए महिला के कपड़े
वह आए दिन अधिकारियों के चक्कर काट रही है। बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे वह एसएसपी से मिलने आई थी। गेट पर तैनात पुलिसवालों ने उसे मिलने का समय खत्म होने की बात कह वापस कर दिया।
पीड़िता ने बताया कि वह कप्तान के इंतजार में उनकी कार के पास बैठ गई। जैसे ही एसएसपी कार की ओर जाने लगीं तो उसने अपनी बात कहनी चाही, लेकिन कार का दरवाजा बंद होने की वजह से वह गुहार नहीं लगा सकी।
इस पर वह कार के सामने खड़ी हो गई। कार के सामने खड़ी देख एसएसपी ने उसकी बात सुनी। बता दें कि गुड़गांव में तैनात महिला डेंटिस्ट ने बुलंदशहर में तैनात एक इंस्पेक्टर के बेटे पर रेप का आरोप लगाया था। महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।