फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rapist father arrest

पिता चार साल से कर रहा था बेटी से दुष्कर्म, गिरफ्तार

Sat, 14 May 2016 02:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 14 May 2016 02:38 AM IST
विज्ञापन
rapist father arrest
गैंगरेप

अमन विहार इलाके में पंद्रह साल की नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में उसके पिता को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पिछले चार सालों से उसके साथ दुष्कर्म करता आ रहा था। शुक्रवार को किसी तरह स्थानीय आप पार्टी विधायक ऋतुराज को इसकी जानकारी लगी। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। छानबीन के बाद मामला दर्ज कर 52 साल के आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पीड़िता परिवार के साथ कर्ण विहार में रहती है। पीड़िता के पिता ने दो शादी की हुई हैं। झगड़ा करने के बाद कुछ सालों पहले उसने अपनी पहली पत्नी को घर से भगा दिया था। पहली पत्नी अपनी बेटी को अपने साथ ले जाना चाहती थी। लेकिन आरोपी ने उसे ले जाने नहीं दिया। इसके बाद आरोपी ने डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


पीड़िता ने कई बार अपनी सौतली मां को इस बारे में बताया , लेकिन उसने कोई मदद नहीं की। इस बीच पीड़िता ने एक आप कार्यकर्ता को मामले के बारे में जानकारी दी। विधायक को खबर मिलने के बाद उसने वारदात की खबर पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चियों से दरिंदगी करने वाला दबोचा
जिले की चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने एक सीरियल रेपिस्ट को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि वह पांच बच्चियों को अपनी हवस का शिकार बना चुका है। 

नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी की उम्र 21 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने उसे कुछ दिन पहले गिरफ्तार किया था।

आरोपी नाइजीरियन एंबेसी के निकट संजय झुग्गी बस्ती में रहता है और मोती बाग फ्लाईओवर के पास खिलौने बेचने का काम करता है। पुलिस ने उसे सीडब्ल्यूसी के सामने पेश किया है। पुलिस जांच में ये बात सामने आई है कि आरोपी पांच बच्चियों को अपनी हवस का शिकार बना चुका है। पीड़ित बच्चियों की उम्र सात से 12 वर्ष के बीच बताई जा रही है। इनमें दो अलग-अलग परिवारों की दो-दो बच्चियां शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed