{"_id":"56e811334f1c1b87108b4b77","slug":"raped-wint-five-year-girl-neighbors-caught-his-red-handed","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच साल की बच्ची से रेप, पड़ोसियों ने रंगे हाथ पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच साल की बच्ची से रेप, पड़ोसियों ने रंगे हाथ पकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 15 Mar 2016 07:12 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत नगर इलाके में एक किरायेदार युवक ने पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के चिल्लाने पर पड़ोसियों ने आरोपी को रंगे हाथों दबोच लिया। बाद में पिटाई लगाने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपी की पहचान सुरेश के रूप में हुई है। पुलिस ने पॉक्सो व दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, मासूम परिवार के साथ भारत नगर इलाके में रहती है। उसके पिता एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। सुरेश भी इन्हीं के मकान में किराये पर रहता है। सोमवार दोपहर को बच्ची घर के पास खेल रही थी। इस बीच आरोपी उसे टॉफी देने की बात कर अपने कमरे में ले गया और डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
बच्ची के चिल्लाने पर पड़ोसी कमरे के बाहर आ गए और आरोपी को रंगे हाथों दबोच लिया। बच्ची को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन