नौकरी दिलाने के नाम पर कर दिया कांड, MMS बनाया,ब्लैकमेल कर ठग लिए 14 लाख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर शिक्षिका से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला की आपत्तिजनक फोटो के जरिये ब्लैकमेल कर 14 लाख रुपये ठग लिए । महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार, शीलता कॉलोनी निवासी एक महिला ने शिकायत में कहा कि वह एक निजी स्कूल में शिक्षिका है। वह काफी समय से सरकारी नौकरी के लिए आवेदन कर रही थी। अक्टूबर 2014 में उसकी मुलाकात फरीदाबाद निवासी मनोज से हुई। मनोज ने उसे सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर एक फॉर्म पर हस्ताक्षर करवा लिए।
नौकरी के लिए दोनों में लगातार बात होने लगी। आरोप है कि वह उसे जॉब इंटरव्यू के नाम पर एक होटल मेें ले गया। वहां नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने उसकी आपत्तिजनक फोटो भी खींची और उनके जरिये ब्लैकमेल करता रहा। आरोपी ने उसे ब्लैकमेल कर कई बार में 14 लाख रुपये ऐंठ लिए। ब्लैकमेलिंग से तंग आकर पीड़िता ने इसकी शिकायत सीएम विंडो पर दी। अबपुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।