{"_id":"588f55b74f1c1b313de80f73","slug":"rape-with-three-year-innocent-child","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोती-चीखती रही हवस की शिकार ये तीन साल की मासूम, लहूलुहान कर छोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोती-चीखती रही हवस की शिकार ये तीन साल की मासूम, लहूलुहान कर छोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 31 Jan 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
rape
- फोटो : daily mail
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेलते हुए छत पर पहुंची तीन साल की बच्ची को किराएदार ने कमरे में बंद कर हवस का शिकार बना डाला। रोने चीखने की आवाज सुनकर मां छत पर पहुंची तो आरोपी बच्ची को छोड़कर भाग निकला। लहूलुहान हालत में बच्ची को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
मूल रूप से आगरा (यूपी) का पीड़ित परिवार सारन थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में किराए पर रहता है। परिवार की मुखिया महिला है और वह मेहनत मजदूरी कर चार बच्चों को पाल रही है। महिला के मुताबिक 29 जनवरी की दोपहर वह अपने और बच्चों के कपड़े धो रही थी। सभी बच्चे पास में ही खेल रहे थे। इस दौरान उसकी तीन साल की बेटी खेलते हुए छत पर चली गई।
विज्ञापन
आरोप है कि छत पर रहने वाला दूसरा किराएदार चुन्नू बच्ची को गोद में उठा कर अपने कमरे में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की चीख सुन महिला भाग कर छत पर पहुंची। चीखें चुन्नू के कमरे से आ रही थीं इस पर महिला ने उसका दरवाजा खटखटाया। चुन्नू दरवाजा खोलते ही भाग निकला।
विज्ञापन
अंदर निर्वस्त्र बच्ची लहूलुहान हालत में बेहोश पड़ी थी। बेटी को लेकर तुरंत महिला पास ही के अस्पताल पहुंची, जहां उसे भर्ती कर लिया गया, उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। एसएचओ महिला थाना इंस्पेक्टर सुशील ने बताया कि आरोपी चुन्नू को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।