फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rape with singer in a hotel

जानी-मानी सिंगर से होटल में हुआ रेप

Sat, 01 Mar 2014 12:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 01 Mar 2014 12:13 PM IST
विज्ञापन
rape with singer in a hotel

दिल्ली के फतेहपुरबेरी थाना क्षेत्र स्थित थ्री स्टार होटल में पश्चिम बंगाल की जानी-मानी सिंगर से दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोपी होटल का ही कर्मचारी है।

विज्ञापन


दक्षिण जिले के डीसीपी बीएस जायसवाल ने बताया कि आरोपी होटल कर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उसके खिलाफ दरवाजा तोड़कर कमरे में घुसने, दुष्कर्म का प्रयास, जान से मारने की धमकी देने, छेड़छाड़ और जबरदस्ती करने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पांच दिन पहले आई थी दिल्ली

rape with singer in a hotel

घटना के बाद पश्चिम बंगाल की रहने वाली सिंगर शुक्रवार सुबह फ्लाइट से लौट गई। शुक्रवार शाम पुलिस टीम सिंगर का बयान लेने के लिए कोलकाता रवाना हो गई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार सिंगर पांच दिन पहले ही दिल्ली आई थी। वह यहां छतरपुर-भाटी माइंस रोड स्थित थ्री स्टार होटल में ठहरी थी।

छतरपुर मंदिर में एक कार्यक्रम में परफॉर्म करने के बाद सिंगर बृहस्पतिवार शाम होटल आ गई थी।

सीसीटीवी फुटेज में दिखा आरोपी

rape with singer in a hotel

आरोप है कि होटल का कर्मचारी दीपक कुमार (22) शुक्रवार तड़के करीब पांच बजे सिंगर के कमरे में घुस गया और उससे दुष्कर्म करने का प्रयास किया।

सिंगर ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस ने पलवल निवासी आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि वह सिंगर के कमरे में कैसे घुसा।

क्या उसने डुप्लीकेट चाबी से कमरे के लॉक को खोला था। पुलिस ने होटल की सीसीटीवी फुटेज को जब्त कर लिया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि फुटेज में आरोपी कमरे में घुसता हुआ दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed