{"_id":"573741104f1c1b816b91a2b4","slug":"rape-with-minor-accused-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 15 May 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्ष्मण विहार कॉलोनी में रहने वाले ऑटो चालक ने शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म किया। सेक्टर पांच थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। 15 साल की मोना (बदला हुआ नाम) ने पुलिस को बताया कि वह अपनी मां के साथ रहती है।
विज्ञापन
उसके पड़ोस में पुन्हाना निवासी ऑटो चालक यूसुफ रहता है, जिससे उसकी पिछले 14 माह से दोस्ती है। आरोप है कि यूसुफ ने शादी का झंासा देकर उससे चार बार दुष्कर्म किया। शादी की बात करने पर वह बहानेबाजी करने लगा और जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने लड़की की मेडिकल जांच कराने के साथ ही उसका बयान अदालत में दर्ज कराया।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान यूसुफ ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किय, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन