{"_id":"45230da0e4bd5c96b8c524253dbda0ac","slug":"rape-with-live-in-relationship-partner","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिव इन पार्टनर को पकड़ने के लिए पुलिस ने जारी किया नंबर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लिव इन पार्टनर को पकड़ने के लिए पुलिस ने जारी किया नंबर
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 25 Feb 2014 03:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव में लिव-इन-रिलेशनशिप में रहते हुए अपनी प्रेमिका के साथ दुष्कर्म के आरोप में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने वांछित घोषित करने के साथ ही उसका फोटो और अपना मोबाइल नंबर भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि आरोपी का सुराग देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखने के साथ ही उचित इनाम भी दिया जाएगा। वहीं पुलिस की साइबर सेल की टीम भी छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें:स्कॉटलैंड के NRI पर दिल्ली की युवती से रेप का आरोप
विज्ञापन
नाथूपुर गांव में किराये के मकान में अपनी प्रेमिका के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने के दौरान आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ कई बार दुष्कर्म किया था।
इस मामले में 28 जुलाई 2013 को युवती की शिकायत के बाद सेक्टर-29 थाना पुलिस आरोपी पीयूष के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी हुई है। सात महीने से पकड़ में नहीं आने के बाद पुलिस ने आरोपी का फोटो जारी किया है।
इसमें आरोपी का सुराग देने पर उचित इनाम भी देने की घोषणा की गई है। इस संबंध में पुलिस संयुक्त आयुक्त (अपराध) 9999981807, पुलिस उपायुक्त पूर्व 9999981804, सेक्टर-29 थाना प्रभारी 9999981822 के मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं।