फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rape with live in partner, gets 7 years jail

लिव इन पार्टनर के साथ रेप, सात साल की कैद

Sat, 14 Dec 2013 12:42 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 14 Dec 2013 12:42 PM IST
विज्ञापन
rape with live in partner, gets 7 years jail

दिल्ली की एक कोर्ट ने लिवइन रिलेशन में रहने वाली अपनी पार्टनर से रेप करने के मामले में एमबीए के छात्र को सात साल कैद की सजा सुनाई है। अदालत ने कहा कि आरोपी ने साथी युवती को विवाह का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए लेकिन बाद में शादी से मुकर गया।

विज्ञापन


अदालत ने कहा कि हमारे समाज में जब कोई महिला पुरुष के साथ रहती है तो वह समझती है कि पुरुष उससे विवाह करेगा, यदि वह ऐसा नहीं करता तो यह रेप है।

साकेत स्थित फास्ट ट्रैक कोर्ट के न्यायाधीश योगेश खन्ना ने अपने फैसले में कहा लिवइन रिलेशन जैसे रिश्ते अचानक खत्म नहीं हो जाते। महिला के लिए यह काफी मायने रखता है कि जिससे वह शारीरिक संबंध बना रही है वह उससे विवाह करेगा। उन्होंने कहा कि आरोपी ने पार्टनर के गर्भवती होने पर उसे गर्भपात के लिए भी मजबूर किया।
विज्ञापन


अदालत ने कहा कि सभी साक्ष्यों व गवाहों के बयानों को देखने व अपराध की गंभीरता को देखते हुए वे आरोपी को रेप के आरोप में सात वर्ष कैद की सजा सुनाई जाती है। इतना ही नहीं अदालत ने आरोपी पर पांच हजार रुपये जुर्माना भी किया है। अदालत ने फैसले की प्रति दिल्ली कानूनी सहायता अथॉरिटी को भेजते हुए एलएलबी की पीड़ित छात्रा को तय कानून के तहत उचित मुआवजा प्रदान करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी निवासी हरी मोहन शर्मा के उसकी पार्टनर ने अगस्त 2011 में शिकायत दर्ज करवाई थी। उसने आरोप लगाया था कि वह आरोपी के साथ लिवइन  में रह रही थी। आरोपी ने उससे विवाह का वादा कर दिसंबर 2010 से जनवरी 2011 के बीच कई बार शारीरिक संबंध बनाए। उसने कहा जब वह गर्भवती हो गई तो उससे विवाह से इंकार कर दिया व जबरन गर्भपात करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed