{"_id":"588ca9d84f1c1b476fcf6620","slug":"rape-with-girl-friend-and-threat-for-making-relation-with-friend","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद रेप करने के बाद दोस्तों से भी संबंध न बनाने पर तेजाब डालने की धमकी दे रहा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुद रेप करने के बाद दोस्तों से भी संबंध न बनाने पर तेजाब डालने की धमकी दे रहा
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 29 Jan 2017 09:59 AM IST
विज्ञापन
rape
दरिंदगी की हद हो गई। एक युवक ने अपनी महिला मित्र को नशीली गोलियां खिलाकर पहले खुद रेप किया, उसका अश्लील वीडियो बनाया और अब दोस्तों के साथ संबंध न बनाने पर तेजाब फेंकने की धमकी दे रहा।
विज्ञापन
महिला सेल्स एग्जीक्यूटिव का अश्लील वीडियो बनाकर एक युवक ब्लैकमेल कर रहा है। दोस्तों से संबंध न बनाने पर चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी दे रहा है। इस संबंध में महिला ने कविनगर थाने में शिकायत की है। साथ ही कार्रवाई न होने पर आत्महत्या करने को कहा है।
विज्ञापन
महिला मुरादाबाद की रहने वाली है। पांच माह पहले पति से विवाद होने के बाद वह कविनगर क्षेत्र में किराए के मकान में रहने लगी थी। वह एक मॉल में सेल्स एग्जीक्यूटिव के पद पर जॉब करती है। महिला ने बताया कि चार महीने पहले उसकी दोस्ती एक युवक से हो गई। एक दिन युवक ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर उसके साथ रेप किया और उसका अश्लील विडियो भी बना लिया।
विज्ञापन
महिला ने बताया कि आरोपी युवक अब उस विडियो को वायरल करने की धमकी देकर उस पर अपने दोस्तों के साथ संबंध बनाने का दबाव बना रहा है। उसने इसका विरोध किया तो युवक ने उस पर तेजाब फेंकने की धमकी दी है।
इतना ही नहीं, आरोपी युवक उसके सारे डॉक्यूमेंट्स, पांच लाख की ज्वैलरी और 40 हजार रुपये चुराकर ले गया है। कविनगर एसएचओ हेमंत राय का कहना है कि पुलिस महिला की तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।