{"_id":"5717776b4f1c1bb8628b45cf","slug":"rape-with-dalit-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित किशोरी को शादी का झांसा दे दुष्कर्म किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दलित किशोरी को शादी का झांसा दे दुष्कर्म किया
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 21 Apr 2016 09:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद में दलित किशोरी को शादी करने का झांसा देकर अपने साथ ले गये दोस्त ने उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। घटना के एक माह बाद पीड़िता थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
करीब 17 वर्षीय किशोरी के मुताबिक एक साल पहले उसकी जान पहचान कर्ण निवासी नंगला एंक्लेव से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत होती थी। बीती 21 मार्च को दोपहर बाद तीन बजे कर्ण उसे बुला कर अपने एक दोस्त के खाली घर पर ले गया।
विज्ञापन
यहां उसने किशोरी को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता के मुताबिक कर्ण ने उसे धमकी दी थी कि यदि वह इस बारे में किसी को बताएगी तो वह उसे जान से मार देगा। इसके बाद कर्ण ने उससे बात करना छोड़ दिया।
विज्ञापन
कर्ण की वादा खिलाफी का अहसास होने पर उसने महिला थाने में शिकायत की। एसएचओ महिला थाना सुशीला देवी ने बताया कि कर्ण को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।