फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rape with a girl from badaun in noida

यूपी: बदायूं की लड़की से नोएडा में रेप

Fri, 13 Jun 2014 12:04 PM IST
Updated Fri, 13 Jun 2014 12:04 PM IST
विज्ञापन
rape with a girl from badaun in noida

यूपी की अखिलेश सरकार के तमाम वादों और दावों के बावजूद यहां रेप की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं।

विज्ञापन


यूपी के बदायूं में दो नाबालिग लड़कियों से रेप के बाद उनकी हत्या का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि वहीं की एक लड़की के साथ नोएडा में रेप की घटना हो गई।

घटना के बाद पुलिस सक्रिय हुई और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अस्पताल में मेडिकल रिपोर्ट में रेप की पुष्टि हो गई है। आरोपियों ने मामले को दबाने का भी प्रयास किया।

एक ने रेप किया, दूसरे ने प‌हरा दिया

rape with a girl from badaun in noida

पुलिस के मुताबिक मूलरूप से बदायूं का परिवार थाना सेक्टर-58 क्षेत्र के एक गांव में रहता है और मजदूरी करता है। परिवार की17 वर्षीय युवती घरों में काम करती है।

उसके घर के पास ही अनिल नागर परचून की दुकान चलाता है। पीड़िता उससे सामान खरीदने आती रहती है। आरोप है कि बुधवार दोपहर पीड़िता आधार कार्ड बनवाने के लिए जा रही थी। तभी उसे रास्ते में अनिल नागर ने रोक लिया।

उसने पीड़िता को बताया कि आधार कार्ड बनवाने के लिए एक और फॉर्म लगाना पड़ता है। वह पीड़िता को फॉर्म देने के बहाने कमरे में ले गया। दूसरा साथी मोहित कमरे के बाहर निगरानी करता रहा। युवक ने कमरे को अंदर से बंद कर लिया और लड़की के साथ रेप किया। विरोध करने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेप के आरोपी को बचा रही पुलिस!

rape with a girl from badaun in noida

शिकायत मिलने के बाद पुलिस का कहना था कि मोहित ने रेप नहीं किया। पीड़िता अपने घर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी।

आरोप है कि आरोपियों ने पीड़ित परिवार को थाने जाने से रोकने की कोशिश की। इसी कारण पीड़ित परिवार बुधवार को रिपोर्ट नहीं लिखा सका।

बृहस्पतिवार को पीड़िता व उसके परिजन सेक्टर-58 थाने पहुंचे और दोनों आरोपियों के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया। सीओ-2 विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

दिल्ली: किशोरी ने लगाया गैंगरेप का आरोप

rape with a girl from badaun in noida

दिल्ली के करावल नगर इलाके में 17 साल की किशोरी के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक मामला तीन माह पुराना है। पीड़िता ने अपने सामने रहने वाले पड़ोसी पर पहले छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। शुरुआत में छेड़छाड़ का मामला दर्ज भी कर लिया गया था, बाद में वह दो लोगों पर रात भर बंधक बनाकर गैंगरेप का आरोप लगाने लगी।

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। बृहस्पतिवार को पुलिस ने 39 साल के एक आरोपी को दबोच लिया। अन्य की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed