{"_id":"5b6b03bf7ee37b78e9f2ac55e2ad275a","slug":"rape-with-80-years-old-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैवानियतः 80 साल की महिला से रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हैवानियतः 80 साल की महिला से रेप
अमर उजाला, पलवल
Updated Thu, 13 Mar 2014 12:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल में लूटपाट करने के बाद अज्ञात लोगों ने मंगलवार रात खेतों पर सो रही एक वृद्ध महिला की हत्या कर दी। आरोपी महिला के पैरों से चांदी के जेवरों को भी लूटकर ले गए। परिजनों का आरोप है कि वृद्धा के साथ दुष्कर्म भी किया गया।
विज्ञापन
फिलहाल पुलिस ने मृतका के पौत्र की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, यमुना खादर के गांव बागपुर निवासी 80 वर्षीय चुनिया देवी पिछले करीब 20 वर्ष से अकेली अपने खेतों पर बने मकान में रहती थीं।
विज्ञापन
पढ़ें: 1 घंटे तक चलती ट्रेन में महिला से अश्लील हरकत
विज्ञापन
बुधवार सुबह दिनेश जब अपने खेतों पर पहुंचा तो उसकी दादी चारपाई पर खून से लथपथ पड़ी हुईं दिखाई दीं। दिनेश ने इसकी सूचना तुरंत अपने बड़े भाई धर्मपाल को दी।
सूचना मिलने पर धर्मपाल व अन्य परिजन खेतों पर पहुंच गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। परिजनों का आरोप है कि वृद्धा के साथ दुष्कर्म भी किया गया।
पढ़ें: बेटी ने कहा, मेरे साथ पिता करता है गंदा काम
इसके लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। बागपुर चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि मृतका के पौत्र धर्मपाल के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया।