फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rape with 4 girls includind a 2 years old girl

घुमाने के बहाने दो साल की बच्ची से दुष्कर्म

Tue, 11 Mar 2014 08:36 AM IST
Updated Tue, 11 Mar 2014 08:36 AM IST
विज्ञापन
Rape with 4 girls includind a 2 years old girl

दिल्ली के चार अलग-अलग स्थानों पर दो साल की बच्ची समेत चार से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने चारों मामले दर्ज कर लिए हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बच्ची अमन विहार थाना क्षेत्र में रहती है। 9 मार्च को उसके परिजनों ने दुष्कर्म की शिकायत थाने में दी।

आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला सूरज (24) बच्ची को घुमाने के बहाने अपने साथ ले गया और उससे दुष्कर्म किया। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि के बाद पुलिस ने दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

दो ना‌बालिग और एक महिला के साथ दरिंदगी

Rape with 4 girls includind a 2 years old girl

यह मामला मंगोलपुरी इलाके का है। 17 वर्षीय लड़की ने 8 मार्च को थाने में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई। उसने पिता पर गत दो माह से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। नाबालिग ने बताया कि उसकी मां की मौत हो चुकी है और पिता ने दूसरी शादी कर ली है।

पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल कराया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हो गई। दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर  पुलिस फरार पिता की तलाश कर रही है। तीसरा मामला निहाल विहार क्षेत्र का है। 15 वर्षीय किशोरी के परिजनों ने 8 मार्च को थाने में शिकायत की।

किशोरी ने पड़ोस में रहने वाले मनोज पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। किशोरी ने बताया कि जब वह शादी का दबाव बनाने लगी तो आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गया। वहीं पंजाबी बाग इलाके में रहने वाली 27 वर्षीय महिला ने 8 मार्च को अपने ननदोई नवल किशोर पर घर आकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। घटना के बाद से आरोपी फरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed