{"_id":"595134fd4f1c1b7f2d8b4b64","slug":"rape-of-philippines-diplomat-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिलीपींस के उच्चाधिकारी के बेटे से कुकर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फिलीपींस के उच्चाधिकारी के बेटे से कुकर्म
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 26 Jun 2017 09:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण दिल्ली के साउथ कैंपस थाना इलाके में स्थित एक प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ने वाले फिलीपींस के उच्च अधिकारी के बेटे के साथ कुकर्म किया गया। आरोपी अंगोला के राजनयिक का बेटा है। शिकायत मिलने के बाद साउथ कैंपस थाना पुलिस ने कुकर्म व पोक्सो आदि धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पीड़ित और आरोपी दोनों आनंद निकेतन स्थित एक प्रतिष्ठित स्कूल में पांचवीं कक्षा में पढ़ते हैं। आरोपी छात्र परिवार के साथ वसंत विहार और पीड़ित छात्र चाणक्यपुरी स्थित न्यायमूर्ति मार्ग पर स्थित दूतावास में रहता है।
विज्ञापन
आरोपी छात्र पीड़ित के साथ कई दिन से कुकर्म कर रहा था। छुट्टियां होने के बाद जब पीड़ित घर में गुमसुम रहने लगा, तो परिजनों ने कारण पूछा। पीड़ित ने पूरी बात परिजनों को बताई।
विज्ञापन
इसके बाद परिजनों ने 22 जून को साउथ कैंपस थाने में इसकी शिकायत दी थी। पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ कुकर्म, पोक्सो व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया।
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उन्हें शिकायत मिली है। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को जेनेवा संधि के तहत राजनयिक संरक्षण मिला हुआ है। इस कारण पुलिस ने आरोपी छात्र को न हिरासत में लिया है और न ही उससे पूछताछ की गई है।