फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rape of elderly woman in delhi

झाड़ियों में घसीट कर लूट ली बुजुर्ग महिला की अस्मत

Mon, 24 Feb 2014 08:37 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 24 Feb 2014 08:37 AM IST
विज्ञापन
Rape of elderly woman in delhi

दिल्ली पुलिस मुख्यालय के पास दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर एक बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़िता के शोर मचाने पर वहां से गुजर रहे पीसीआर कर्मियों ने आरोपी युवक को दबोच लिया।

विज्ञापन


मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि और पीड़िता की शिकायत पर आईपी इस्टेट थाने की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने रविवार को आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


पढ़ें: बेटे की चाहत में डॉक्टर की बीवी का रेप

पुलिस के अनुसार 60 वर्षीय महिला सपरिवार लक्ष्मी नगर इलाके में रहती है। शनिवार रात 11 बजे महिला अपने परिचित से मिलकर लक्ष्मी नगर जा रही थी। अकेला देखकर राजीव भवन के पास एक युवक ने उसे दबोच लिया और झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के शोर मचाने पर वहां से गुजर रहे पीसीआर कर्मियों ने भागते हुए युवक को दबोच लिया। पीसीआर कर्मियों ने इसकी सूचना स्थानीय आईपी इस्टेट थाने को दी। मौके पर पहुंची थाने की पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया।

पढ़ें: गैंगरेप के बाद हत्या करने वाले तीन दरिंदों को फांसी


पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए लोक नायक अस्पताल ले गई। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया।

जांच के बाद पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक की पहचान मोहम्मद हबीब (32) के रूप में हुई। हबीब प्रगति मैदान में मूंगफली बेचता है। पुलिस ने रविवार को आरोपी को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed