{"_id":"570ed84c4f1c1b7b644a6d64","slug":"rape-of-a-woman-and-widow","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी का झांसा देकर एक युवती और विधवा से रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी का झांसा देकर एक युवती और विधवा से रेप
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 14 Apr 2016 05:08 AM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : DEMO Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शकरपुर इलाके में अलग अलग मामले में एक युवती और विधवा ने एक कारोबारी पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पहले मामले में मंगलवार को 25 साल की एक युवती ने नौकरी दिलवाने का झांसा देकर कारोबारी मेहमूद पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। वहीं, बुधवार को 35 वर्षीय विधवा ने भी उसपर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक मूलरूप से फरीदाबाद की रहने वाली सलमा (25) (बदला हुआ नाम) शकरपुर इलाके में रहती है। फिलहाल वह बेरोजगार है। एक जानकार के जरिये उसकी मुलाकात गांधी नगर में गारमेंट कारोबारी मेहमूद से हुई। सलमा ने बताया कि मंगलवार को मेहमूद ने उसे नौकरी दिलवाने के लिए एक फ्लैट पर ले जाकर जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
इधर बुधवार को एक विधवा भी मेहमूद की शिकायत लेकर थाने पहुंच गई। महिला का कहना है कि आरोपी पिछले कई सालों से शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। जब भी वह शादी के लिए कहती थी तो वह टाल दिया करता था। मंगलवार को उसे सलमा के बारे में पता चला तो उसने भी मेहमूद के खिलाफ शिकायत करने का मन बना लिया। फिलहाल आरोपी फरार है। मामला दर्ज कर शकरपुर पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन