{"_id":"ad317152137f2a58188f45633407a84e","slug":"rape-near-delhi-police-headquarter","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पुलिस मुख्यालय के पास महिला का रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली पुलिस मुख्यालय के पास महिला का रेप
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 24 Feb 2014 10:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में क्राइम का हाल इस खबर से बखूबी पता चल जाएगा। दिल्ली पुनिस के हेडक्वार्टर के पास एक महिला का रेप हो गया। अगर पुलिस मुख्यालय के पास ऐसी घटनाएं हो सकती हैं फिर दिल्ली के अन्य इलाकों को लेकर क्या कहना। यह रेप दिल्ली पुलिस मुख्यालय के पास दीनदयाल उपाध्याय मार्ग हुअा है।
विज्ञापन
पीड़िता के शोर मचाने पर वहां से गुजर रहे पीसीआर कर्मियों ने आरोपी युवक को दबोच लिया। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि और पीड़िता की शिकायत पर आईपी इस्टेट थाने की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने रविवार को आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार 60 वर्षीय महिला सपरिवार लक्ष्मी नगर इलाके में रहती है।
विज्ञापन
शनिवार रात 11 बजे महिला अपने परिचित से मिलकर लक्ष्मी नगर जा रही थी। अकेला देखकर राजीव भवन के पास एक युवक ने उसे दबोच लिया और झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
महिला के शोर मचाने पर वहां से गुजर रहे पीसीआर कर्मियों ने भागते हुए युवक को दबोच लिया। पीसीआर कर्मियों ने इसकी सूचना स्थानीय आईपी इस्टेट थाने को दी। मौके पर पहुंची थाने की पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए लोक नायक अस्पताल ले गई। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया।
जांच के बाद पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक की पहचान मोहम्मद हबीब (32) के रूप में हुई। हबीब प्रगति मैदान में मूंगफली बेचता है। पुलिस ने रविवार को आरोपी को जेल भेज दिया है।