फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rape in moving car at Delhi

खरीदारी करने निकली थी 14 वर्षीय किशोरी, 4 युवको नें कर लिया अगवा फिर चलती कार में...

Wed, 13 Jun 2018 02:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 13 Jun 2018 02:26 PM IST
विज्ञापन
Rape in moving car at Delhi
सांकेतिक चित्र - फोटो : डेमो पिक

उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में 14 वर्षीय किशोरी को कार सवार युवकों ने अगवा कर लिया। बाद में एक युवक ने पीड़िता के साथ चलती कार में दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी पीड़िता को उसी स्थाल पर छोड़कर फरार हो गए, जहां से उन्होंने उसे अगवा किया था। पीड़िता ने मामले की सूचना परिजनों को दी, जिसके बाद पुलिस को खबर की गई।

विज्ञापन


पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया, जिसमें पुष्टि होने के बाद, अपहरण, पॉक्सो और दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद भी ले रही है।
विज्ञापन

 
पुलिस के मुताबिक मूलरूप से बिहार की रहने वाली किशोरी अपनी मौसी के साथ झड़ौदा इलाके में रहती है। पीड़िता की मां की मौत हो चुकी है। कुछ समय पूर्व उसकी मौसी उसे दिल्ली ले आई थी। पीड़िता का कहना है कि सोमवार शाम को वह खरीदारी करने के लिए जीटीबी नगर के लिए निकली थी। इस बीच वह पैदल संगम विहार गोल चक्कर के पास से गुजर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

चलती कार में दुष्कर्म

Rape in moving car at Delhi
सांकेतिक चित्र

अचानक पीछे से आई कार में सवार तीन-चार युवकों ने उसे अगवा कर दिया। कार में बिठाकर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इस बीच एक लड़के ने चलती कार में उसके साथ दुष्कर्म किया। कई घंटे सड़कों पर कार घुमाने के बाद आरोपी उसे संगम पार्क के पास ही छोड़कर फरार हो गए। 

पीड़िता ने मामले की सूचना अपनी मौसी को दी। जिसके बाद पुलिस को खबर की गई। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

इधर मामले की छानबीन कर रहे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला पूरी तरह संदिग्ध लग रहा है। किशोरी के बयानों विरोधाभास हो रहा है। बार-बार पीड़िता बयान बदल रही है। मामले की छानबीन की जा रही है। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed